Hanuma Vihari Left Andhra Pradesh Team: टीम इंडिया के खिलाड़ी हनुमा विहारी इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2024 में खेलते हुए दिख रहे थे लेकिन अपने एक फैसले से हनुमा ने फैंस को चौंका दिया। दरअसल हनुमा विहारी ने अचानक से आंध्र प्रदेश टीम छोड़ने का फैसला लिया। इससे पहले हनुमा विहारी को रणजी ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश क्रिकेट टीम की कप्तानी भी छोड़नी पड़ी थी। दरअसल हनुमा विहारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी की वो आंध्र प्रदेश टीम को छोड़ रहे हैं।
हनुमा विहारी ने टीम छोड़ने का बताया कारण
विहारी ने खुलासा किया कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण रणजी ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच के बाद उन्हें आंध्र प्रदेश टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने खुलासा किया कि बंगाल के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने गुस्से में आकर अपनी टीम के 17वें खिलाड़ी पर चिल्ला दिया था, जिसके कारण एसोसिएशन ने उन्हें मैच जीतने के बावजूद कप्तान पद छोड़ने के लिए कहा था। विहारी ने अपने कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चल रहे रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्हें अपमानित और शर्मिंदा होना पड़ा।
अब इस मामले को लेकर टीडीपी नेता वर्ला रमैया का कहना है यह जानना बहुत हास्यास्पद है कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी हर चरण और हर क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है और छवियों को नष्ट कर रही है। जगन मोहन रेड्डी के राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आंध्र प्रदेश राज्य ने अपनी छवि खो दी है। यह क्रिकेट के क्षेत्र में भी प्रवेश कर चुका है।
सिडनी टेस्ट मैच से मिली थी अलग पहचान
साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के एक मैच में हनुमा विहारी की एक पारी ने उनको अलग पहचान दिलाई थी। उस दौरान हनुमा विहारी ने अश्विन के साथ मिलकर टीम इंडिया पर मंडरा रहे हार के खतरे को टालकर मैच को ड्रॉ कराने में टीम को सफलता दिलाई थी। इस पारी में हनुमा ने 161 गेंदों का सामना किया था।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के खिलाड़ी हनुमा विहारी ने बयां किया दर्द, बताया एक नेता के कारण छिनी कप्तानी
ये भी पढ़ें:- BCCI जल्द लेगी ‘रेड-बॉल’ क्रिकेट पर बड़ा फैसला, क्या IPL है इसकी वजह?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 : 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज, कब, कहां और कैसे मिलेगी टिकट जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
11 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
12 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines