Gurjapneet Singh: रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सोमवार को सौराष्ट्र को झकझोरने वाले तमिलनाडु के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने दूसरी पारी में 22 रन देकर छह विकेट लिए जिससे सौराष्ट्र की टीम 94 रन के मामूली स्कोर पर निपट गई। गुरजपनीत की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सौराष्ट्र के केवल तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। चेतेश्वर पुजारा को तो उन्होंने खाता भी नहीं खोलने दिया।
उन्होंने इस शानदार गेंदबाजी के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नेट सेशन में कोहली को क्लीन बोल्ड करने के बाद भारतीय बल्लेबाज ने उनकी तरफ गुस्से में देखा था।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के ट्रेनिंग कैंप के दौरान गुरजपनीत ने विराट को आउट करने के बाद जश्न नहीं मनाया। उन्होंने कहा कि वो यह पल जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे। कोहली ने इसके बाद तेज गेंदबाज को स्ट्रेट ड्राइव मारकर जवाब दिया। बाद में विराट ने उन्हें सलाह भी दी थी।
गुरजपनीत ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘उनको क्लीन बोल्ड करने के बाद मैंने उनकी तरफ देखा लेकिन दोबारा से उनकी तरफ देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। वह बहुत-बहुत गुस्से में थे। लेकिन मुझे एहसास हुआ कि वह किसी दूसरी चीज से नहीं बल्कि खुद से ज्यादा नाराज थे। उन्होंगे अगली गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाने के बाद मेरी तरफ देखा और मुस्कुराए।’
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
गुरजपनीत ने शेयर की विराट संग बातचीत
भारतीय तेज गेंदबाज ने विराट संग हुई बातचीत को शेयर करते हुए कहा, ‘विराट ने मुझसे कहा कि जब गेंद हिल न रही हो तब एंगल बदलो और अराउंड दी विकेट बॉलिंग की कोशिश करो। इस एंगल के साथ अगर थोड़ा सा मूवमेंट मिलता है तो ज्यादातर बल्लेबाजों को दिक्कत होगी।’
गुरजपनीत ने बताए अपने रोल मॉडल गेंदबाज
6 फीट 3 इंच के गुरजपनीत वैसे तो पंजाब से नाता रखते हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्हें यहां से ज्यादा मौके नहीं मिले, जिसके बाद वो चेन्नई में शिफ्ट हो गए। गुरजपनीत बताते हैं कि वो मोहम्मद आमिर, शोएब अख्तर, मोहम्मद आसिफ और वसीम अकरम जैसे तेज गेंदबाजों को देखकर प्रभावित हुए हैं और यही उनके तेज गेंदबाज बनने की वजह हैं।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
अगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
4 mins agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
9 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
10 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
10 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
10 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
11 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
11 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines