The Last Time is Now Tournament: 13 दिसंबर 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event होने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं क्योंकि वहां पर जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. सीना का अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच The Last Time is Now टूर्नामेंट भी रखा गया है. डॉल्फ जिगलर और जैक रायडर ने इसके जरिए शानदार वापसी की. खैर अब टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दो स्टार्स के नाम तय हो गए हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में हुए दो सेमीफाइनल मैचों के बाद चीजें पूरी तरह से पक्की हो गई हैं.
WWE Raw में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में किसे मिली जीत?
Raw में पहला सेमीफाइनल मैच जे उसो और एलए नाइट के बीच हुआ. इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी खुश थे क्योंकि दोनों स्टार्स का इतिहास तगड़ा रहा है. इनके बीच पहले भी मैच हो चुके हैं. जीत के लिए नाइट और जे ने पूरा जोर लगाया. उसो ने स्पीयर और मेगास्टार ने BFT मूव से वाहवाही लूटी. एक समय लगा था कि उसो जीत जाएंगे लेकिन नाइट ने जबरदस्त पलटवार किया.
एलए नाइट ने जे उसो को टॉप रोप से सुपरपलेक्स मूव लगाया. जवाब में उसो ने नाइट को स्पीयर और फ्रॉग स्प्लैश लगाकर पिन किया. नाइट ने किकआउट कर लिया और इसके बाद तेजी दिखाकर जे के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल कर ली. नाइट ने शानदार खेल दिखाकर फाइनल का टिकट कटाया. वहीं हार के बाद जे काफी गुस्से में थे.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 1 दिसंबर, 2025: CM Punk को मिला नया विरोधी, ब्लडलाइन मेंबर की हार, मेन इवेंट में मचा घमासान
दूसरे सेमीफाइनल मैच में हुआ तगड़ा बवाल
Raw में The Last Time is Now टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच गुंथर की टक्कर पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ से हुई. यह मैच बहुत ही खतरनाक रहा. गुंथर ने चॉप्स, पावरबॉम्ब और क्लोथलाइन मूव से जलवा दिखाया. वहीं सिकोआ ने समोअन ड्रॉप, रनिंग हिप अटैक और हेडबट ड्रॉप मूव से द रिंग जनरल को जवाब दिया. मुकाबले में कई बार रिंग के बाहर खड़े टाला टोंगा ने गुंथर का ध्यान भटकाया.
मुकाबले का अंत काफी मजेदार अंदाज में हुआ. सोलो सिकोआ की गलती उनके ऊपर ही भारी पड़ गई. रिंग के बाहर टोंगा ने गुंथर को खतरनाक किक मारी. इसके बाद सिकोआ उन्हें समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन रेफरी ने देख लिया. इतने में मौका मिलते ही द रिंग जनरल ने सिकोआ को किक मारकर गिरा दिया. गुंथर ने रिंग के अंदर सिकोआ को लो-ब्लो लगाकर सभी को चौंका दिया. इस घटना को रेफरी देख नहीं पाए. गुंथर ने लास्ट में सोलो को पावरबॉम्ब लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-WWE में Paul Heyman ने वर्ल्ड टाइटल मैच का किया ऐलान, 28 साल के रेसलर को CM Punk के खिलाफ पहली बार मिला मौका
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
4 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines