IPL 2026: ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11, गिल समेत ये स्टार खिलाड़ी मचाएंगे तहलका

Gujarat Titans probable playing 11: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए उतरेगी. पहला खिताब गुजरात ने साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीता था. आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस कैसी प्लेइंग इलेवन लेकर उतरेगी. आइए एक नजर डालते हैं.

cricket News - 2025-12-17T212506.457

Gujarat Titans IPL 2026: शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस अपना पहला खिताब जीतने की तलाश में है. आईपीएल 2026 ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने भी भाग लिया और कई खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया. टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. शुभमन गिल के अलावा टीम में जोस बटलर जैसे धुआंधार बल्लेबाज शामिल हैं. आइए एक नजर संभावित प्लेइंग 11 पर डालते हैं.

विज्ञापन

इन बल्लेबाजों को मौका

जीटी की ओर से सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल और साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है. ये जोड़ी कई सालों से गुजरात के लिए शानदार खेल दिखा रही है. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, मोर्चा संभालते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर मोर्चा संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

स्पिन गेंदबाजी विभाग में राशिद खान और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावनाएं हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में कगिसो रबाडा मोहम्मद सिराज, के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा नजर आ सकते हैं. इस टीम के लिए सिराज ने पिछले सीजन घातक गेंदबाजी की थी.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

Gujrat Titans का फुल स्क्वाड IPL 2026 के लिए

अनुज रावत, ग्‍लेन फिलिप्‍स, गुरनूर सिंह बरार, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्‍मद अर्शद खान, निशांत सिंधू, प्रसिद्ध कृष्‍णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर, अशोक शर्मा (90 लाख रुपये), जेसन होल्‍डर (7 करोड़ रुपये), पृथ्‍वी राज (30 लाख रुपये), ल्‍यूक वुड (75 लाख रुपये) और टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ