Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 25 गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया. मैच को गुजरात टाइटंस ने अपने नाम कर लिया और केकेआर को धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने इस मैच में विशाल स्कोर नहीं बनाया था. टीम ने 180 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने आसानी के साथ जीत हासिल कर ली. गुजरात की ओर से शुभमन गिल और कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन किया. जीटी ने ये मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.
केकेआर ने बनाया था 180 रन
केकेआर को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी. सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने 14 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने 55 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए थे. इसके बाद रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए. इस तरह केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे.
जीटी की ओर से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा अशोक शर्मा को भी 2 सफलता मिली.
जीटी ने हासिल किया लक्ष्य
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी गुजरात को भी औसतन शुरुआत मिली. साई सुदर्शन 16 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 50 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा जोस बटलर ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 13 गेंदों में 13 रन बनाए. जीटी ने 19.4 ओवर में 181/5 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: BAN vs NZ: पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 16 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
44 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines