---विज्ञापन---

खेल angle-right

BAN vs NZ: पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 16 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

---विज्ञापन---

BAN vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल को खेला गया. इस मैच को न्यूजीलैंड ने आसानी के साथ अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड ने 26 रनों से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि ब्लेयर टिकनर ने गेंदबाजी में मोर्चा खोला था. उन्होंने 4 बांग्लादेशी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. न्यूजीलैंड के आगे बांग्लादेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा.

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 247 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने 83 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके शामिल थे. इसके अलावा निक केली ने 23 गेंदों में 7 रन बनाए थे. इसके अलावा विल यंग ने 42 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. कप्तान टॉम लैथम के बल्ले से इस मैच में 15 गेंदों में 14 रन निकले थे. वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 58 गेंदों में 8 चौके की मदद से 59 रन बनाए.

---विज्ञापन---

बांग्लादेश की ओर से सभी गेंदबाजों ने साधारण प्रदर्शन किया. तस्कीन अहमद ने 2 विकेट लिए, जबकि शोरिफुल इस्लाम और रिशाद हुसैन को 2-2 सफलता मिली.

बांग्लादेश को ऐसे मिली हार

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश 48.3 ओवर में 221 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 76 गेंदों में 57 रन बनाए. जबकि तनजीद हसन ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान लिटन दास ने 68 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, जबकि तौहीद ह्रिदोय ने 60 गेंदों में 55 रन बनाए. वहीं, अफीक हुसैन के बल्ले से 49 गेंदों में 27 रन निकले. बांग्लादेश की ओर नजमुल हुसैन शांतो ने 1 गेंदों में 0 और कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 14 गेंदों में 6 रन बनाए. इसके अलावा तनजीद हसन ने 6 गेंदों में 2 रन बनाए. यही वजह रही कि बांग्लादेश को ये मैच गंवाना पड़ा.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 17, 2026 07:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola