Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मैच नंबर 16 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की और 167 रन बनाए. टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए. सबसे ज्यादा रन एश्ले गार्डनर ने बनाए. हालांकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गईं. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने निराश प्रदर्शन किया और गुजरात ने 11 रनों से बाजी मारी और एलिमिनेटर में अपनी जगह बना ली. मुंबई की ओर से हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन उनकी पारी बेकार चली गई.
गुजरात ने बनाए थे 167 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं बेथ मूनी ने 8 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा सोफी डिवाइन ने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों में 33 रन बनाए. वहीं, एशले गार्डनर ने 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. इसके अलावा जर्जिया वेयरहैम ने 26 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया. गुजरात के खिलाफ एश्ले गार्डनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. मुंबई की ओर से अमेलिया केर ने 4 ओवर में 40 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. इसके अलावा नैट साइव ब्रंट ने 1 और शबनम इस्माइल ने 1 विकेट लिए.
मुंबई की ऐसी रही बल्लेबाजी
मुंबई को खराब शुरुआत मिली. हैली मैथ्यूज ने 8 गेंदों में 6 रन बनाए. इसके अलावा सजीवन सजना ने 25 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. वहीं, हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 48 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे. इसके अलावा अमेलिया केर ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. मुंबई 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी.
गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने भी 2 विकेट लिए. दोनों ने शानदार गेंदबाजी की.
ये भी पढ़ें- SL vs ENG: सैम करन ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, बने ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
संबंधित खबरें
U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
5 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
18 mins agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
45 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
59 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines