हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अगर रद्द हुआ IPL 2026 क्वालीफायर-2 मैच, तो GT या RR में से किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें पूरा समीकरण

IPL 2026 Qualifier 2: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. यहां जानिए अगर बारिश की वजह से यह मुकाबला रद्द हो जाता है तो कौन सी टीम फाइनल में जाएगी?

विज्ञापन
IPL 2026 Qualifier 2, GT vs RR

IPL 2026 Qualifier 2, GT vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन अब अपने आखिरी और सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अब सबकी नजरें दूसरे फाइनलिस्ट पर टिकी हैं. फाइनल के टिकट के लिए गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें क्वालिफायर-2 में एक-दूसरे से भिडे़ंगी. यह मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचकर RCB से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. वहीं, इस अहम मैच से पहले फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश की वजह से क्वालीफायर-2 मुकाबला रद्द हो जाए, तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी?

रद्द हुआ क्वालिफायर-2 तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?

IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है और इस खिताबी मुकाबले में RCB का सामना गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स से होगा. इसका फैसला क्वालीफायर-2 मैच से होगा, जो 29 मई (शुक्रवार) को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर मैच में बारिश हुई और एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, तो मैच रद्द कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

मैच के रिजल्ट के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है और अगर यह भी संभव नहीं हो पाया तो मैच रद्द करना पड़ेगा. IPL के नियमों के अनुसार, मैच रद्द होने पर लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता तय किया जाएगा. गुजरात टाइटंस लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रही थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर थी. इसी वजह से ऐसी स्थिति में गुजरात को फाइनल का टिकट मिल जाएगा.

कैसा है न्यू चंडीगढ़ का मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 से 29 मई की सुबह यानी मैच के दिन तक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि, फैंस के लिए राहत की बात है कि शुक्रवार शाम तक मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है और मैच के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है. शाम के समय तापमान भी 35 डिग्री से घटकर करीब 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- GT vs RR Qualifier 2: गुजरात के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, 25 गेंदों में बनाने होंगे इतने रन

किसका पलड़ा है भारी?

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात का पलड़ा काफी भारी रहा है. इसमें गुजरात ने 7 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को सिर्फ 3 मैच में जीत मिली है. इसी सीजन गुजरात और राजस्थान की टीमें लीग स्टेज में दो बार भिड़ चुकी हैं और दोनों ने एक-एक मैच जीता है. अहमदाबाद में खेले गए पहले मुकाबले में RR ने 6 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं जयपुर में हुए दूसरे मैच में GT ने शानदार वापसी करते हुए राजस्थान को 77 रन से हरा दिया था.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद शुरू होगा T20 क्रिकेट का एक और एंटरटेनमेंट, WCL 2026 में युवराज-डिविलियर्स फिर मचाएंगे तबाही!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola