GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 17वें मुकाबले में गुरुवार को गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया और 3 विकेट से मुकाबले को जीता लिया। पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पन 57* रन बनाए।
नहीं चला धवन का बल्ला
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। कप्तान शिखर धवन कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने धवन को बोल्ड किया। पावरप्ले के आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा। नूर अहमद ने जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड किया। बेयरस्टो ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए।
रजा ने बनाए 15 रन
प्रभसिमरन सिंह और सैम करन ने तीसरे विकेट के लिए 16 रन जोड़े। 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर नूर अहमद ने प्रभसिमरन को मोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। सिमरन ने 24 गेंदों पर 35 रन बनाए। अगले ही ओवर में अज़मतुल्लाह उमरजई ने सैम करन का विकेट चटकाया। करन ने 8 गेंदों का सामना किया और 5 रन बनाए। सिकंदर रजा और शंशाक सिंह ने 5वें विकेट के लिए 41 रनों की पार्टनरशिप की। 13वें ओवर में मोहित शर्मा ने सिकंदर रजा का शिकार किया। रजा ने 16 गेंदों का सामना किया और 15 रन बनाए।
आशुतोष तो छोड़ा इम्पैक्ट
150 के स्कोर पर पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा। विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 2 छक्कों की मदद से 8 गेंदों पर 16 रन बनाए। आखिरी ओवर में इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा कैच आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। उनके और शंशाक सिंह के बीच 7वें विकेट के लिए 22 गेंदों पर 43 रनों की साझेदारी हुई। शंशाक सिंह 27 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से नूर अहमद को 2 और अज़मतुल्लाह उमरज़ई, उमेश यादव, राशिद खान, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
गिल ने जड़ा था अर्धशतक
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में 199 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 33, केन विलियमसन ने 26 और राहुल तेवतिया ने 23 रन बनाए। पंजाब की ओर से कगिसो रबाडा को 2 सफलताएं मिली। उनके अलावा हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट झटका।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच शुरू हुई नई लीग की तैयारी, फ्रेंचाइजी हासिल करने के लिए आवेदन मांगे गए
ये भी पढ़ें: SRH vs CSK Head To Head: हैदराबाद पर भारी पड़ती है चेन्नई, कमिंस के लिए आसान नहीं होगी जीत
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
14 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
19 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
37 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
59 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines