GT vs PBKS, Shubhman Gill: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 17वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। पंजाब किंग्स को इस सीजन दूसरी जीत दर्ज करनी है तो उन्हें 200 रन बनाने होंगे। शुभमन गिल 89 रन बनाकर नाबाद रहे। यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक स्कोर है।
साहा का नहीं चला बल्ला
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात का पहला विकेट गिरा। रिद्धिमान साहा ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाए। कगिसो रबाडा की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लपका। इसके बाद शुभमन गिल ने केन विलियमसन के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। हरप्रीत बरार ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने केन विलियमसन को अपना शिकार बनाया। डेविड मिलर के चोटिल होने के चलते टीम में आए विलियमसन ने 22 गेंदों पर 26 रन बनाए।
शंकर ने बनाए 8 रन
इसके बाद गिल ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की पार्टनरशिप की। 14वें ओवर में हर्षल पटेल ने साई सुदर्शन को पवेलियन की राह दिखाई। साई ने 6 चौकों की मदद से 19 गेंदों पर 33 रन बनाए। 18वें ओवर में गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा। विजय शंकर ने 10 गेंदों का सामना किया और वह 8 रन ही बना सके।
गिल ने जड़ी फिफ्टी
शुभमन गिल 48 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 सिक्स जड़े। उनके अलावा राहुल तेवतिया 8 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाडा को 2 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा हरप्रीत बरार और हर्षल पटेल ने 1-1 शिकार किया।
ये भी पढ़ें: SRH vs CSK Head To Head: हैदराबाद पर भारी पड़ती है चेन्नई, कमिंस के लिए आसान नहीं होगी जीत
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MI फैंस के लिए खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हो रही वापसी; टूटेगा हार का सिलसिला!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 min agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
38 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
45 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines