RCB ने जिसे किया बाहर, उसने IPL 2025 से पहले दिखाए तेवर, 3 तूफानी पारी खेल घातक बल्लेबाज ने मचाया तहलका

IPL 2025: आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी ने बिग बैश लीग में लगातार 3 अर्धशतक जमाकर तहलका मचा दिया है।

Maxwell
विज्ञापन

Glenn Maxwell: आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले आरसीबी ने अपने कई स्टार खिलाड़ी को स्क्वाड से बाहर कर दिया था। इसके बाद मेगा ऑक्शन में भी 17 साल से ट्रॉफी का सूखा झेल रही आरसीबी ने अपने कई खिलाड़ियों पर दांव नहीं खेला। ग्लेन मैक्सवेल को भी आरसीबी ने आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया था। हालांकि अब ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला बिग बैश लीग में जमकर बोल रहा है। उन्होंने अपने आखिरी तीन मुकाबले में धमाकेदार पारियां खेली हैं।

ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा धमाका

आईपीएल 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी के साथ रहने वाले स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में खरीदा था। पंजाब का ये फैसला कहीं न कहीं सही होते दिख रहा है। क्योंकि मैक्सवेल अब शानदार फॉर्म में आ चुके हैं। बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की ओर से हिस्सा लेते हुए मैक्सी ने अपने आखिरी तीन मैचों में 3 तूफानी पारी खेली है। उन्होंने अपनी आखिरी तीन पारियों में 58, 90, और 76 रन बनाकर आईपीएल 2025 से पहले हुंकार भर दी है।

Advertisment

आईपीएल 2024 में हुए थे फ्लॉप

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 में बुरी तरीके से फ्लॉप हुए थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इस खिलाड़ी को खूब मौके दिए। लेकिन मैक्सी एक भी मौके को नहीं भुना सके। उन्होंने 10 मैचों में 5.77 की खराब औसत के साथ 52 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी मैक्सेवल खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने केवल 6 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि अब आईपीएल 2025 से पहले स्टार ऑलराउंडर घातक फॉर्म में लौट चुका है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपये खर्च कर मैक्सवेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था।

आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान),शशांक सिंह, नेहल वढेरा, हरनूर पन्नू, मुशीर खान, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, जोश इंग्लिस, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, मार्को जानसन, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विजयकुमार विशाक, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन युजवेंद्र चहल।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ