Champions Trophy 2025: 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ दिन पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में भूचाल मच गया है, जहां मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्योफ एलार्डिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 57 साल के एलार्डिस 2012 में क्रिकेट के जनरल मैनेजर के रूप में आईसीसी में शामिल हुए थे। आठ महीने तक कार्यवाहक सीईओ के रूप में काम करने के बाद नवंबर 2021 में उन्हें आईसीसी का सीईओ नियुक्त किया गया था।
नतीजों पर गर्व है- एलार्डिस
अपने इस्तीफे के बाद एलार्डिस ने एक बयान में कहा, ‘आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है और मुझे उन नतीजों पर बहुत गर्व है जो हमने हासिल किए हैं। इसमें क्रिकेट की ग्लोबल पहुंच को बढ़ाने से लेकर आईसीसी सदस्यों के लिए व्यावसायिक आधार तैयार करना शामिल है।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: मैच इंग्लैंड जीता, तब भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बना भारतीय खिलाड़ी, जानें वजह
‘क्रिकेट का आने वाला समय रोमांचक है’
ज्योफ एलार्डिस ने आगे कहा, ‘मैं आईसीसी अध्यक्ष, निदेशक मंडल और पूरे क्रिकेट समुदाय को पिछले 13 सालों में उनके समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरा मानना है कि यह मेरे लिए पद छोड़ने और नई चुनौतियों का सामना करने का सही समय है। मुझे भरोसा है कि क्रिकेट का आने वाला समय रोमांचक है और मैं आईसीसी और वैश्विक क्रिकेट समुदाय को भविष्य में सफलता की कामना करता हूं।’
जय शाह ने की एलार्डिस की तारीफ
इस्तीफ के बाद एलार्डिस की आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ‘आईसीसी बोर्ड की ओर से मैं ज्योफ को उनके सीईओ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनकी लीडरशिप और प्रतिबद्धता के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके प्रयासों ने ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम उनकी सेवा के लिए वास्तव में आभारी हैं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 5 विकेट भी नहीं आए काम
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
28 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines