Team New Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम को नए हेड कोच की तलाश है। जिसको लेकर कई पूर्व दिग्गजों के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी दिग्गज के नाम पर मुहर नहीं लगी है। बीसीसीआई ने 27 मई तक हेड कोच पद के लिए आवेदन मांगे हैं। सबसे पहले कोच की रेस में न्यूजीलैंड के पू्र्व कप्तान और आईपीएल में सीएसके टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का नाम था लेकिन बाद में स्टीफन ने इसके लिए मना कर दिया था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसी ऑस्ट्रेलियाई से टीम इंडिया का कोच बनने के लिए बोला नहीं गया।
वहीं अब टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे नाम पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर का चल रहा है। जिस तरह से गंभीर ने इस सीजन केकेआर के मेंटोर के रूप में काम किया है उसको देखकर अब उनको हेड कोच बनने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सोशल मीडिया पर उड़ा पाक टीम का मजाक, प्रोमो देख फैंस ने लिए मजे
गंभीर ने अभी तक नहीं किया आवेदन
अगर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच बनना है तो उसके लिए सबसे पहले पूर्व खिलाड़ी को पद के लिए आवेदन करना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक गंभीर ने इसके लिए आवेदन नहीं किया है। हालांकि अगर चीजें ठीक रहती है और गौतम गंभीर आवेदन करते हैं तो बीसीसीआई जरूर उनको टीम इंडिया का हेड कोच बना सकती है। इसके लिए 27 मई को गंभीर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इसको लेकर गंभीर की अभी तक केकेआर के मालिक शाहरुख खान से भी कोई बातचीत नहीं हुई है।
फाइनल में केकेआर
गौतम गंभीर आईपीएल 2022 और 2023 तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटोर थे। उस वक्त तक लखनऊ का प्रदर्शन अच्छा रहा था और टीम दोनों सीजन प्लेऑफ तक पहुंची थी। इस सीजन गौतम की अपनी पुरानी टीम केकेआर में मेंटोर के रूप में वापसी हुई। गंभीर ने टीम के साथ मिलकर काफी काम किया है और सीजन के दौरान केकेआर के खिलाड़ियों ने भी गौतम की तारीफ की है। उसी का नतीजा है कि आज केकेआर आईपीएल 2024 के फाइनल में है।
ये भी पढ़ें:- ‘मेरे पास समय नहीं है…’एक और दिग्गज ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने से किया इनकार
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 में इन 2 स्टार खिलाड़ियों को न लेकर क्या टीम इंडिया ने कर दी भूल?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines