हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: मैच से पहले आस्था के रंग में दिखे गौतम गंभीर, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

Gautam Gambhir Mahakal Darshan: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय टीम 18 जनवरी को इंदौर की सरजमीं पर खेलने के लिए उतरेगी. तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भस्म आरती में भी शिरकत की.

विज्ञापन
गौतम गंभीर

Gautam Gambhir Mahakal Darshan: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. मुकाबला इंदौर में खेला जाना है और भारतीय टीम यहां पहुंचकर अपनी तैयारी पूरी कर रही है. 16 जनवरी को भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और सहायक कोच सितांशु कोटक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में गंभीर काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं.

बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गौतम गंभीर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे मैच से पहले हेड कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली दिव्य भस्म आरती में शिरकत की. इसके अलावा गौतम गंभीर ने नलखेड़ा स्थित विश्‍व प्रसिद्ध मां बगलामुखी के दर्शन किए.

इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा “मुझे सौभाग्य मिला कि बाबा ने मुझे यहां दर्शन करने के लिए बुलाया. मंदिर की व्यवस्था काफी अच्छी थी दर्शन बहुत अच्छे हुए. मुझे विश्वास है कि बाबा फिर मुझे अपने दरबार में बुलाएंगे और मैं जल्द ही वापस आऊंगा.”

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- WPL 2026 के बीचों बीच आई स्मृति मंधाना के इस विदेशी लीग में खेलने की खबर, कब होगा ये टूर्नामेंट?

तीसरा मुकाबले पर दोनों टीमों की निगाहें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में अब तक 2 मैच खेले गए हैं. पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीता था. सीरीज 1-1 से बराबर है. तीसरा मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी. ऐसे में गौतम गंभीर ने बाबा के दरबार में भारतीय टीम की जीत की भी दुआ की होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में हार के बाद भड़के अश्विन, इस स्टार बॉलर को प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर उठाया सवाल

इंदौर की पिच का मिजाज

इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, क्योंकि यहां पर बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. यहां हाई स्कोर बनते हैं. भारतीय टीम ने इंदौर में अब तक 7 वनडे मैच खेले हैं और सभी मैच को अपने नाम किया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola