Team India New Test Captain: रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव तय है। सिलेक्शन कमिटी को अब ना सिर्फ नया कप्तान ढूंढ़ना है, बल्कि रोहित-विराट के परफेक्ट रिप्लेसमेंट भी खोजने होंगे। दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए जो योगदान दिया है, उसको देखते हुए सिलेक्टर्स के लिए यह काम कतई आसान नहीं रहने वाला है। शुक्रवार को नए टेस्ट कप्तान को लेकर एक अहम मीटिंग होने जा रही है, जिसमें टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है।
गंभीर निभाएंगे अहम भूमिका
यह जानकारी ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के खेल पत्रकार गौरव गुप्ता ने शेयर की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि गंभीर खुद मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे या केवल सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि वे सिलेक्शन कमिटी के साथ मिलकर एक रणनीतिक फैसले लेने में शामिल होंगे। इस मीटिंग में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों पर चर्चा हो सकती है, जो भारतीय टीम के कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं।
भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी जिता चुके हैं गंभीर
गंभीर पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को मेंटॉर के तौर पर विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वो नेशनल लेवल पर भी अपनी रणनीतिक सोच और क्रिकेटिंग माइंडसेट के लिए जाने जाते हैं। बतौर हेड कोच उनको सबसे बड़ी कामयाबी चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में मिली, जहां टीम ने पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया था। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड की ओर से जीत के लिए 252 रन का टारगेट मिला था. जिसे भारतीय टीम ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: टीम से बाहर होने की अटकलों के बीच RCB में जुड़ा धाकड़ खिलाड़ी, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
9 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines