हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गौतम गंभीर बने टीम इंडिया के नए हेड कोच, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

Gautam Gambhir Team India Head Coach: गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन गए हैं। बीसीसीआई की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है। लंबे समय से उनके हेड कोच बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इस पर मुहर लग गई है।

विज्ञापन
Rohit Sharma - Gautam Gambhir

Gautam Gambhir Team India Head Coach: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच चुन लिया गया है। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद खत्म हो गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इसकी पुष्टि कर गौतम गंभीर को नई भूमिका के लिए बधाई दी है। उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक रहेगा।

जय शाह ने किया पोस्ट 

BCCI सचिव जय शाह ने एक्स पर लिखा- मैं खुशी के साथ गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक समय में क्रिकेट काफी तेजी से विकसित हुआ है। गौतम गंभीर ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है।

भारतीय क्रिकेट के लिए आदर्श व्यक्ति

जय शाह ने आगे लिखा- कई तरह की भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद मुझे पूर्ण विश्वास है कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। भारतीय टीम के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और उनके अनुभव ने उन्हें इस रोमांचक और सबसे ज्यादा मांग वाली कोचिंग भूमिका को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया है। इस नई यात्रा पर निकलने के लिए बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: फ्री में कहां देख सकेंगे पेरिस ओलंपिक का रोमांच? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल 

लंबे समय से चर्चा में थे गौतम गंभीर 

आपको बता दें कि गौतम गंभीर का नाम इस पद के लिए लंबे समय से चर्चा में था। वह डब्ल्यू वी रमन के साथ रेस में शामिल थे, लेकिन सबसे बड़े दावेदार थे। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर की भूमिका निभाई। जहां केकेआर चैंपियन बनी। इससे पहले वह दो सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार का बड़ा तोहफा, सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात के बाद ऐलान 

राहुल द्रविड़ बन सकते हैं केकेआर मेंटर 

गंभीर के केकेआर छोड़ने के बाद राहुल द्रविड़ का नाम चर्चा में है। हाल ही में गौतम गंभीर ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। जिसमें उनका विदाई संदेश शामिल था। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने गौतम गंभीर की कई शर्तें मान ली हैं। अब वे श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या विराट कोहली के चौके ने हिला दिया था बाउंड्री कुशन? सामने आया नया बवाल 

ये भी पढ़ें: OMG! इतना ऊंचा छक्‍का, आंद्रे रसेल ने न‍िकाल दी पाक‍िस्‍तानी गेंदबाज की हवा; कुतुब मीनार से भी ऊंचा स‍िक्‍स 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Video: गौतम गंभीर बने कोच, तो इन 5 खिलाड़ियों की वनडे टीम में हो सकती है एंट्री 

ये भी पढ़ें:- व‍िराट कोहली के रेस्‍टोरेंट के ख‍िलाफ FIR, जानें क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola