Gary Kirsten: टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होने में अब चंद दिनों का समय बचा है। 2 जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। भारतीय टीम समेत कई देशों के खिलाड़ी जहां IPL और कुछ इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे हैं, वहीं पाकिस्तान टीम अभी आयरलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके बाद बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम इंग्लैड से 4 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।
19 मई को पाकिस्तान टीम से जुड़ेंगे गैरी कर्स्टन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि गैरी कर्स्टन व्हाइट बॉल के मुख्य कोच के रूप में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू करने के लिए 19 मई को लीड्स में नेशनल टीम में शामिल होंगे। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 22 मई से टी20 सीरीज शुरू होगी। इस सीरीज के बाद पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप 2024 के लिए अमेरिका की उड़ान भरेगी। टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 जून से करेगी। इस दिन मैन इन ग्रीन का सामना अमेरिका से होगा। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 9 जून को खेला जाएगा।
जेसन गिलेस्पी होंगे टेस्ट टीम के कोच
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी गैरी कर्स्टन को पिछले महीने पाकिस्तान का वनडे-टी20 और जेसन गिलेस्पी को टेस्ट टीम का कोच नियुक्त किया गया था। गैरी कर्स्टन ने कहा, “मैं वास्तव में पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम के साथ इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। ऐसी प्रतिभाशाली टीम को प्रशिक्षित करना सम्मान की बात है और मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।”
पाकिस्तान ने 2009 में जीता था विश्व कप
उन्होंने कहा, “यह वास्तव में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए रोमांचकारी समय है। एक नए प्रशासन और खिलाड़ियों के साथ जो ठोस परिणाम देने के लिए प्रेरित हैं। आगामी ICC मेंस टी20 विश्व कप 2024 हमारे लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने और क्रिकेट में एक मजबूत ताकत के रूप में पाकिस्तान की विरासत को बनाए रखने का एक शानदार अवसर प्रस्तुत करता है।” बता दें कि पाकिस्तान ने पहली और आखिरी बार 2009 में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: दूसरे सेमीफाइनल के लिए नहीं होगा रिजर्व डे, मिलेगा 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल और संजीव गोयनका के मिले दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
17 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines