Gary Kirsten appointed head coach of Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली निराशा के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव किया है. श्रीलंका ने टीम इंडिया के हेड कोच रह चुके साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. कर्स्टन श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के सुपर-8 से बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कर्स्टन की कोचिंग में ही भारत ने 2011 वर्ल्ड वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वह अब श्रीलंकाई टीम की कोचिंग संभालते हुए नजर आएंगे.
श्रीलंका के नए हेड कोच बने गैरी कर्स्टन
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है. वह श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे और 15 अप्रैल से टीम के साथ अपना काम शुरू करेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की पुष्टि की है. कर्स्टन हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया क्रिकेट टीम के सलाहकार की भूमिका में नजर आए थे.
अब श्रीलंका टीम के साथ उनके सामने सबसे बड़ा लक्ष्य अगले साल होने वाला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसकी मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे. श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई करने की कोशिश करेगी. अगर उनके खिलाड़ी करियर की बात करें तो कर्स्टन ने 101 टेस्ट और 185 वनडे मैच खेले हैं. कोचिंग में भी उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.
ये भी पढ़ें- 24 साल की उम्र में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, पॉलिटिक्स का लगाया आरोप
भारत को दिलाया था 2011 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब
गैरी कर्स्टन ने टीम इंडिया को 2011 ICC वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही उन्होंने भारत को टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर-1 बनाया था. इसके बाद कर्स्टन ने करीब दो साल तक साउथ अफ्रीका टीम को भी कोचिंग दी. बाद में अप्रैल 2024 में उन्हें पाकिस्तान का व्हाइट-बॉल कोच बनाया गया था, लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के साथ मतभेद की वजह से उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.
इसके अलावा, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी कर्स्टन का अनुभव रहा है. वह आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस के साथ काम कर चुके हैं. आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस के पहले ही सीजन में खिताब जीतने के दौरान वह टीम के बल्लेबाजी कोच थे.
ये भी पढ़ें- VIDEO: भारत के चैंपियन बनने पर तिलमिलाए शोएब अख्तर, टीम इंडिया को लेकर दिया बेतुका बयान
संबंधित खबरें
रवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
38 secs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
18 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
40 mins agoLIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव?
43 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
58 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines