हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले दिग्गज की होगी पाकिस्तान में एंट्री! PCB कर सकता है एक और बड़ा बदलाव

Pakistan Cricket Team Coach: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में पहले शाहीन अफरीदी से कप्तानी छिनी और बाबर आजम को दोबारा कप्तान बनाया गया। उसके बाद अब चर्चा ऐसी है कि टीम का कोच भी बदलने वाला है। दो बड़े नाम चर्चा में हैं और रेड बॉल व व्हाइट बॉल के लिए अलग-अलग कोच हो सकते हैं।

विज्ञापन
New Pakistan Cricket Team Head Coach Appointment Soon

Pakistan Cricket Team Coach: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हाल ही में मोहसिन नकवी के रूप में नया चेयरमैन मिला था। पड़ोसी देश के क्रिकेट मैनेजमेंट में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि चेयरमैन बदलते ही बोर्ड के अंदर अन्य पदों पर कई बदलाव होते हैं। हर चेयरमैन चीजों को अपने हिसाब से चलाता है। यही हुआ नकवी के आने के बाद। पहले शाहीन अफरीदी से कप्तानी छिनी और बाबर को दोबारा कप्तान बनाया गया। उसके बाद अब चर्चा ऐसी है कि टीम का कोच भी बदलने वाला है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी रेस में…

इतना ही नहीं दिग्गज गैरी कर्स्टन जिन्होंने भारत को 2011 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था उनके नाम पर चर्चा हो रही है। खबरें यह भी हैं कि रेड बॉल और व्हाइट बॉल में टीम को अलग-अलग कोच मिलेंगे। इसलिए कर्स्टन के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज पेसर जेसन गिलेस्पी का नाम भी चर्चा में है।

हाल ही में शनिवार को पीसीबी ने एक विज्ञापन जारी किया था जिसमें रेड बॉल और व्हाइट बॉल कोच के आवेदन मांगे गए थे। इसमें 15 अप्रैल तक सभी को अप्लाई करने को कहा गया था। इसके तहत आवेदनकर्ताओं को कम से कम घरेलू क्रिकेट में 5 साल, या फिर इंटरनेशनल व फ्रेंचाइजी टीम की कोचिंग का दो साल का अनुभव अनिवार्य था।

विज्ञापन

लंबे समय तक बने रहेंगे कोच!

पीसीबी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि इन आवेदनों पर अप्लाई करने के लिए कर्स्टन और गिलेस्पी इच्छुक हैं, ताकि लंबे समय तक वह टीम के साथ बने रहें। सूत्रों की मानें तो कर्स्टन जो भारतीय टीम के विश्व विजेता कोच रहे हैं उन्हें व्हाइट बॉल और गिलेस्पी को रेड बॉल कोच बनाया जा सकता है। सूत्र ने आगे बताया,’जिसे भी कोच बनाया जाएगा उसे प्रॉपर कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। इसमें इस बात की भी एश्योरिटी है कि यह टेन्योर लंबा होगा और किसी चेयरमैन के बदलने पर कोच में बदलाव नहीं किया जाएगा।’

यह भी पढ़ें- T20 WC 2024: बाबर के कप्तान बनते ही फिर शुरू हुई गुटबाजी, शाहिद अफरीदी ने शुरू किया विवाद

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: क्या 9 साल बाद लौटेगा ये भारतीय खिलाड़ी? मोहम्मद शमी की ले सकता है जगह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola