हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक, ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

10 Most Expensive Players in IPL History: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल की तैयारियां अब जोरों शोरों के साथ आगे बढ़ रही हैं. 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन होगा. आइए जानते हैं आईपीएल के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में, जिनपर फ्रेंचाइजियों ने दिल खोलकर पैसे लुटाए थे.

विज्ञापन
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

10 Most Expensive Players in IPL History: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमें तैयार हैं. आगामी सीजन से पहले 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें कई खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. हालांकि कई खिलाड़ी खाली हाथ घर लौटेंगे. आईपीएल में खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होती है. आईपीएल ऑक्शन में रातोंरात खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है. यहां हम आईपीएल इतिहास के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी की बात करने वाले हैं. लिस्ट में भारत के अलावा दुनिया के कई स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

ऋषभ पंत

आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं. आईपीएल 2025 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत पर 27 करोड़ की बोली लगाई थी. वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

श्रेयस अय्यर

लिस्ट में दूसरा नाम श्रेयस अय्यर का आता है. अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2025 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा था.

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उनपर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए थे. स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. अय्यर पर केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये का दाव खेला था. हालांकि वह उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

23 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को अपने खेमे में शामिल कर उन्हें आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था.

यह भी पढ़ें- U19 Asia Cup: भारतीय क्रिकेटर किशन कुमार सिंह ने बांधा पाकिस्तानी खिलाड़ी के जूते का फीता, वीडियो वायरल

विज्ञापन

विराट कोहली

आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. कोहली आईपीएल इतिहास के छठे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

निकोलस पूरन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 के लिए निकोलस पूरन पर बोली लगाई थी. उन्हें फ्रेंचाइजी ने 21 करोड़ रुपये में खरीदकर आईपीएल इतिहास का सातवां सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था.

विज्ञापन

पैट कमिंस

आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को अपने दल का हिस्सा बनाया था. फ्रेंचाइजी ने कमिंस पर 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. कमिंस आईपीएल इतिहास के आठवें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

सैम करन

पंजाब किंग्स ने सैम करन पर आईपीएल 2022 सीजन के लिए ऐतिहासिक बोली लगाई थी. पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपने नाम किया था.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

लिस्ट में आखिरी नाम अर्शदीप सिंह का आता है. अर्शदीप आईपीएल इतिहास के दसवें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. अर्शदीप को पंजाब किंग्स ने साल 2024 में 18 करोड़ रुपये में अपने दल का हिस्सा बनाया था. अर्शदीप आईपीएल के अलावा टी-20 इंटरनेशनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं.

ये भी पढ़ें: 100 बेबी! जब हार्दिक पांड्या ने पूरा किया विकेटों का शतक, तो चहक उठीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola