Freddie Flintoff Series: साल 2022 में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर फ्रेडी फ्लिंटॉफ सरे के डन्सफोल्ड पार्क एयरोड्रोम में एक्सीडेंट होने के चलते बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसमें उनकी जान जाते-जाते बची थी। दरअसल डन्सफोल्ड पार्क एयरोड्रोम में फ्रेडी फ्लिंटॉफ तीन पहियों वाली मॉर्गन सुपर 3 की टेस्ट-ड्राइविंग कर रहे थे। कार नियंत्रण से बाहर होकर पलट गई थी। इस दौरान उनको गंभीर रूप से चौटें आईं थी। इस एक्सीडेंट में फ्रेडी की पसलियां भी टूट गई थी। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर को लगने लगा था कि वो अब नहीं बचेगा।
फ्रेडी ने सुनाई भयानक एक्सीडेंट की कहानी
पूर्व क्रिकेटर और टॉप गियर के प्रस्तोता फ्रेडी फ्लिंटॉफ ने बीबीसी 1 पर प्रसारित अपनी नई सीरीज फ्रेडी फ्लिंटॉफ्स फील्ड ऑफ ड्रीम्स ऑन टूर में पहली बार टॉप गियर की शूटिंग के दौरान एक तेज रफ्तार दुर्घटना में लगी भयानक चोटों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने उस वक्त के अपने दर्द की कहानी को विस्तार से बताया, पूर्व क्रिकेटर की ये कहानी सुनकर दर्शक तब बहुत भावुक हो गए जब फ्लिंटॉफ ने अपनी पीड़ा का पूरा खुलासा किया।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: हवा में उछला, चीते की तरह लगाई छलांग; मिचेल सेंटनर ने पकड़ा अद्भुत कैच
ठीक होने में लगा था लंबा वक्त
फ्रेडी के एक्सीडेंट के 7 महीने बाद इस सीरीज को रिलीज किया गया है। जिसमें फ्लिंटॉफ की चुनौतीपूर्ण रिकवरी के बारे में बताया गया है। एक्सीडेंट के बाद के हालात से जूझते हुए, फ्लिंटॉफ ने बुरे सपने, फ्लैशबैक और अपनी नई जिंदगी को स्वीकार करने में कठिनाई के अपने अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया मुझे लगा कि मैं इसे आसानी से भूल सकता हूं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह जितना मैंने सोचा था, उससे कहीं ज्यादा कठिन रहा।
ये भी पढ़ें:- मेडल तो नहीं मिला, फिर भी विनेश फोगाट इस मामले में रहीं दुनियाभर के एथलीटों से आगे
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines