Frank Woolley First Class Cricket: क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक बेहतरीन बल्लेबाज आए और गए। कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिनके नाम अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। आज हम आपको ऐसे ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्होंने जब तक क्रिकेट खेला कई रिकॉर्ड बनाए थे। गेंदबाजों में इस बल्लेबाज की दहशतक देखने को मिलती थी। जी हां हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर फ्रैंक वूली की। जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जमकर रन कूटे थे।
फ्रैंक वूली ने बनाए थे 58 हजार से ज्यादा रन
साल 1906 के दौरान के इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज फ्रैंक वूली ने उस दौर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खूब तहलका मचाया था। साल 1906 में फ्रैंक वूली ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। 32 सालों तक फ्रैंक वूली ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने 978 मैच खेले थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए वूली ने 58959 रन बनाए थे। जिसमें 145 शतक और 295 अर्धशतक शामिल थे। इस दौरान उनका हाई स्कोर नाबाद 305 रनों का रहा था।
वूली ने चटकाए थे 2 हजार से ज्यादा विकेट
शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ वूली खतराक गेंदबाजी करने के लिए भी जाने जाते थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए फ्रैंक वूली ने 2066 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।
ये भी पढ़ें:- मुशीर खान को BCCI दे सकती है बड़ा तोहफा, सरफराज खान के भाई की खुलेगी किस्मत
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी किया था कमाल
फ्रैंक वूली ने इंग्लैंड के लिए 9 अगस्त 1909 को अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू किया था। वूली ने इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैच खेले थे। जिसकी 98 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए वूली ने 3283 रन बनाए थे। जिसमें 5 शतक और 23 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए वूली ने 83 विकेट भी हासिल किए थे।
फ्रैंक वूली के नाम था ये खास रिकॉर्ड
साल 1924 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच की पहली पारी में वूली शून्य पर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शआनदार बल्लेबाजी की थी। दूसरी पारी में फ्रैंक वूली ने 123 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद वूली के नाम एक ही टेस्ट मैच में डक पर आउट और शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया था।
ये भी पढ़ें:- WTC में हुआ बड़ा उलटफेर, सीरीज जीतने के बाद भी इस दिग्गज टीम पर मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
8 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
20 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
28 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
50 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
53 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
59 mins agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines