WTC में हुआ बड़ा उलटफेर, सीरीज जीतने के बाद भी इस दिग्गज टीम पर मंडराया खतरा 

World Test Championship: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का रोमांच बढ़ता जा रहा है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खत्म हुई टेस्ट क्रिकेट सीरीज के बाद इस चैंपियनशिप की अंक तालिका में फिर से उलटफेर हुआ है। सीरीज जीतने के बाद भी इंग्लैंड की टीम मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है।  

England Cricket Team

England Cricket Team

World Test Championship 2023-25: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3 टेस्ट मैच की सीरीज में 2-1 अंतर से हराकर जीत हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड की टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस सीरीज में जीत हासिल करने के बावजूद इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा है। इस नुकसान से इंग्लैंड का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल भी मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन

छठे स्थान पर लुढ़का इंग्लैंड

श्रीलंका से मिली 8 विकेट से हार के बाद इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम इस हार के बाद अंक तालिका में श्रीलंका से भी नीचे यानी कि छठवें स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने 16 मैच में से 8 मैच जीते हैं और उसका अंक प्रतिशत 42.19% है। वहीं, श्रीलंका की टीम 42.86% के अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन

अब किससे होगा इंग्लैंड का मैच

इंग्लैंड की टीम अब अक्टूबर-2024 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। वहीं, नवंबर-दिसंबर में टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। दोनों ही दौरे पर इंग्लैंड को 3-3 टेस्ट मैच खेलने हैं। इंग्लैंड को इन दोनों ही सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना टीम फाइनल की दौड़ से पिछड़ जाएगी।

विज्ञापन

फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई करेगा इंग्लैंड

इंग्लैंड के लिए इस बार चैंपियनशिप का आगाज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। इंग्लैंड ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेला और उसके बाद टीम को भारत से 4-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

इंग्लैंड को अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा। इंग्लैंड अगर अपने बचे हुए सभी 6 मैच जीत भी लेता है तो वो अधिकतम 57.95% अंक प्रतिशत प्राप्त कर सकता है। वहीं दूसरी ओर भारत का मौजूदा अंक प्रतिशत 68.52% और ऑस्ट्रेलिया  का अंक प्रतिशत 62.50% है।

ऐसे में इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि टीम इंडिया अपने बचे हुए 10 में से 6 मैच हार जाए या फिर ऑस्ट्रेलिया अपने बचे हुए 7 में से 4 मैच हारे। अगर ऐसा होता है तो ही इंग्लैंड की टीम फाइनल तक पहुंच सकती है, वरना टीम इस फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ