Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट को 23 मार्च को एक बड़ा झटका लगा है। पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध राजनयिक शहरयार खान का निधन हो गया। जिससे पाकिस्तान क्रिकेट में शोक की लहर है। शहरयार खान के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है। शहरयार खान का निधन पाकिस्तान के लाहौर में हुआ है। शहरयार ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रबंधक, दो बार पीसीबी अध्यक्ष और विदेश मामलों के सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
भारत से था खास नाता
बता दें, शहरयार खान का जन्म 29 मार्च 1934 को लखनऊ, भारत में हुआ था। शुरुआती शिक्षा शहरयार खान भारत में ही ली थी। इसके बाद भारत का विभाजन हुआ और शहरयार खान पाकिस्तान चले गए थे। शहरयार खान ने कराची में एक राजनयिक के रूप में एक प्रतिष्ठित करियर शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के विदेश सचिव के रूप में कार्य किया था। शहरयार खान एक समृद्ध क्रिकेट विरासत वाले परिवार से थे वे पूर्व भारतीय कप्तान नवाब मंसूर अली खान पटौदी के चचेरे भाई थे।
89 साल की उम्र में हुआ निधन
जानकारी के अनुसार शहरयार खान की सुबह 4 बजे के आस-पास अचानक से तबीयत बिगड़ गई थी और उनका निधन हो गया था। शहरयार खान ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। शहरयार खान के परिवार में उनकी पत्नी और 4 बच्चे हैं।
PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने किया शोक व्यक्त
शहरयार खान के निधन की खबर मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष मोहसिन अध्यक्ष ने ट्वीट करके लिखा कि पीसीबी की ओर से, मैं पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान के निधन पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त करता हूं। वह एक अच्छे प्रशासक थे और उन्होंने अत्यंत समर्पण के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: विराट कोहली ने दीपक चाहर को दिया धक्का… फिर मारा एक बैट! जानें पूरा माजरा
ये भी पढ़ें:- PBKS vs DC Live Updates: कैसी होगी पंत की वापसी, धवन से होगा सामना; यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: ‘अबे उसको सांस तो लेने दो’… मैच के बीच कोहली ने जडेजा को गेंदबाजी करने से रोका!
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines