PAK vs BAN Test Cricket Series: बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान की टीम को पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहली बार उसी के घरेलू मैदान पर हराया है। पाकिस्तान को इस मैच में 10 विकेट की करारी हार मिली है। टीम की शर्मनाक हार को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व दिग्गज खिलाड़ी रहे रमीज राजा का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को चेतावनी तक दे डाली है।
क्या बोले रमीज राजा
रावलपिंडी में मिली करारी शिकस्त के बाद पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम के चयन पर सवाल खड़े किए। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि टीम में चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर चुने जाने का क्या तर्क था। बांग्लादेश को इस मैच में उनके गेंदबाजों ने ही जीत दिलाई है। टीम के चयन में गलती हुई। बिना स्पिनर के खेलना समझ से परे है।
एशिया कप में भारत ने तोड़ दिया हमारा रहस्य
रमीज राजा ने आगे कहा कि जिस प्रतिष्ठा के आधार पर हम अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर हैं, वो खत्म हो चुकी है। एशिया कप के दौरान भारत ने सीमिंग कंडीशन पर हमारे तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं और फिर ये रहस्य दुनिया के सामने आ गया कि इस लाइन-अप का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका आक्रमण करना था। हमारे तेज गेंदबाजों की गति कम हो गई है और इसलिए उनका जादू भी कम हो गया है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अधिक लय में लग रहे थे, जबकि हमारे गेंदबाज अपने विकेटों के आसपास अधिक नाटक कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी
कप्तान को लगाई फटकार
पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने मैच में खराब बल्लेबाजी के लिए पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को भी जमकर फटकार लगाई। शान मसूद ने पाकिस्तान के लिए दोनों पारियों में महज 20 रन ही बनाए थे। रमीज राजा ने कहा कि शान मसूद इस समय लगातार हार का सामना कर रहे हैं। उन्हें लगा था कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में चीजें कठिन थी और पाकिस्तान टीम के लिए वहां सीरीज जीतना असंभव था। लेकिन अब घरेलू परिस्थितियों में बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ हार रहे हैं, क्योंकि न तो बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और न ही गेंदबाजों ने। शान मसूद को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है और ये दिखाने की जरूरत है कि उन्हें खेल के बारे में कुछ जानकारी भी है।
ये भी पढ़ें: Video: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से पाकिस्तान को करना पड़ा हार का सामना, टूट गया गुरूर
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: 19 साल के खिलाड़ी ने मचाया धमाल, रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मावेरिक्स ने दर्ज की पहली जीत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines