हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोहित-विराट के लिए अब पाकिस्तान से उठी आवाज, पूर्व महान खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज कप्तान ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विश्व कप 2027 के लिए रोहित और विराट पर अपने विचार रखे हैं और उन्हें खुला समर्थन दिया है.

विज्ञापन
AI Created Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर दुनिया के तमाम क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. लेकिन फिलहाल रोहित-विराट को लेकर कुछ भी साफ नहीं है. भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर रोहित-विराट पर बयान दे चुके हैं. अब पाकिस्तान से भी दोनों खिलाड़ियों को लेकर आवाज उठी है. पाकिस्तान के पूर्व महान खिलाड़ी ने अब रोहित-विराट की वकालत की है.

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान के पूर्व महान खिलाड़ी जहीर अब्बास का मानना है कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित और विराट भारतीय टीम के लिए अहम हैं. उन्होंने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए कहा “दोनों ही खिलाड़ी कौशल के मामले में बेहद अच्छे हैं और उनके अनुभव को देखते हुए, मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वे विश्व कप क्यों न खेलें. जब तक वे फिट हैं और रन बनाते रहते हैं, उम्र कोई मायने नहीं रखती. मैंने रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाते देखा था, और उन्हें बल्लेबाजी करते देखना आज भी बेहद सुखद है। वह इतनी सहजता से और सटीक टाइमिंग के साथ खेलते हैं.”

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में पहली बार टेस्ट खेलेंगे टीम इंडिया के 12 खिलाड़ी

विज्ञापन

रोहित-विराट का हालिया प्रदर्शन

रोहित और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैच में फ्लॉप होने के बाद शानदार वापसी की और तीसरे मैच में 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. इसके अलावा विराट कोहली ने पहले मैच में खराब प्रदर्शन के बाद आखिरी 2 मैच में बेहतरीन अर्धशतक जमाया. दोनों का हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है. हालांकि रोहित और विराट भारत के लिए केवल वनडे ही प्रारूप खेलते हैं. टेस्ट और टी-20आई से दोनों खिलाड़ी संन्यास का ऐलान पहले ही कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व दिग्गज के बयान से मची हलचल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola