Shivpal Singh Banned for 10 Years: टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके शिवपाल सिंह पर NADA ने 10 साल का बैन लगाया है. 31 साल के इस भाला फेंक खिलाड़ी पर दूसरी बार डोपिंग का आरोप है, जिसके चलते अधिकारियों ने उन्हें कड़ी सजा दी है. 2019 में दोहा में हुई एशियन चैंपियनशिप में शिवपाल ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था और वह ओलंपिक्स का भी हिस्सा रहे थे. उन्होंने फिर नियमों का उल्लंघन किया है, जिस वजह से NADA ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया है.
शिवपाल सिंह पर लगा बैन
पूर्व टोक्यो ओलंपियन शिवपाल सिंह एनाबोलिक स्टेरॉयड मेथेंडिएनोन का उपयोग करने के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं. यह दूसरा मौका है, जब वह डोपिंग के आरोपों में दोषी पाए गए हैं. इसी वजह से नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन पर 10 साल का बैन लगाया है. शिवपाल सिंह पर यह बैन उनके प्रतियोगी करियर को खत्म कर सकता है. 31 वर्षीय शिवपाल के लिए 10 साल बाद वैसा प्रदर्शन कर पाना संभव नहीं होगा.
ये भी पढ़ें:- लियोनल मेसी की ब्लॉकबस्टर वापसी, जादुई गोल दागकर पिता को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
पहले भी हुए थे बैन
2021 में शिवपाल सिंह डोपिंग केस में पकड़े गए थे. टूर्नामेंट के बाहर किए गए सामान्य परीक्षण में शिवपाल सिंह के खून में स्टेरॉयड पाया गया था. इसी वजह से नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने उन पर अगस्त 2022 में चार साल का बैन लगाया था. हालांकि, शिवपाल सिंह ने NADA के अपील पैनल के सामने चुनौती रखी.
शिवपाल ने दावा किया कि मिलावटी सप्लीमेंट्स का उपयोग करने के कारण वह पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद उनका बैन 4 साल से घटाकर 1 साल कर दिया गया. शिवपाल सिंह ने अप्रैल 2023 में वापसी की और नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता और फिर नेशनल गेम्स में वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे. हालांकि, दूसरी बार डोपिंग के आरोप लगने के बाद अब इस एथलीट की वापसी मुश्किल नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें:- दुनिया में तिरंगा लहराने का सपना, लेकिन खिलाड़ियों की उम्मीदों पर ‘जंग’! ऐसे भारत बनेगा स्पोर्ट्स पावर?
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
18 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
45 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines