First Test Cricket Match History: क्रिकेट का खेल आज पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है। खासतौर पर भारत में तो क्रिकेट की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। क्रिकेट में हर दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। इस बीच फैंस के मन में एक सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर इस क्रिकेट के खेल की शुरुआत कब और कहां हुई। तो आइए हम अपनी इस रिपोर्ट में आज आपको क्रिकेट के इतिहास के पहले टेस्ट मैच के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं।
कब हुआ था पहला टेस्ट मैच
क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट मैच 147 साल पहले 15 मार्च 1877 को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आमना-सामना हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीत दर्ज की थी।
इस मैच में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला शतक भी लगा था, जो कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बैनरमैन ने लगाया था। उन्होंने इस मैच में शानदार 165 रन की पारी खेली थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमान डेव ग्रेगरी के हाथ में थी, जबकि इंग्लैंड की टीम की कमान जेम्स लिलीवाइट संभाल रहे थे।
ये भी पढ़ें:- 58959 रन, 145 शतक और 295 अर्धशतक; इस बल्लेबाज की गेंदबाजों में थी दहशत
किसने खेली और फेंकी थी टेस्ट क्रिकेट की पहली गेंद
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की पहली गेंद इंग्लैंड के गेंदबाज अलफ्रेड शॉ ने फेंकी थी। जबकि पहली गेंद खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज चार्ल्स बैनरमैन के नाम दर्ज है। बैनरमैन ने इस मैच में पहले ही दिन शतक जड़ कर इतिहास रचा था। ऐसा करके वो टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे। बैनरमैन इस पारी में आउट नहीं हुए थे, चोट लगने की वजह से वह रिटायर्ड हर्ट हुए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड
क्या रहा मैच का नतीजा
क्रिकेट इतिहास के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान डेव ग्रेगरी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने पहली पारी में 245 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में 196 रन पर ही सिमट गई। इस तरह से पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों की बढ़त मिली थी।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए और पूरी टीम 104 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 154 रन का टॉर्गेट दिया था। लेकिन इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड की पूरी टीम 108 रन पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 45 रनों से अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें: Rinku Singh अब इस टीम में खेलते आ सकते हैं नजर, Team India में नहीं मिली जगह
पहले टेस्ट मैच में क्या थे नियम
क्रिकेट में आज भले ही तमाम तरह के नियम-कानून बना दिए गए हों लेकिन जब पहली बार टेस्ट मैच खेला गया था तो कोई भी खास नियम नहीं हुआ करते थे। लेकिन पहले टेस्ट मैच में 5 दिन की बाध्यता नहीं थी। उस मैच में दोनों टीमों को 2-2 पारी खेलनी थी, इसके लिए वो कितने दिन भी बल्लेबाजी कर सकते थे। साथ ही पहले टेस्ट मैच में ओवर 6 गेंद के बजाय 4 गेंद पर ही पूरे होने का नियम था। उस वक्त टेस्ट मैच में 3 दिन के मैच के बाद चौथा दिन आराम करने का होता था।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में तय हुई प्लेऑफ की टीमें, इन दो दिग्गज टीमों का पत्ता हो गया साफ
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
24 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
59 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines