हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चलने वाले थे भारत-बांग्लादेश मैच में लात घूंसे, फिर इस वजह से हो गया मामला शांत

IND vs BAN: साल 2020 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एक मुकाबले में माहौल खराब हो गया था। दोनों टीमों के बीच लात घूंसे चलने वाले थे। लेकिन बाद में मामला शांत करा दिया गया।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। दोनों टीमें अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम है। हालांकि बांग्लादेश के भी हौसले बुलंद हैं। उसने पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई 2 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया है। हालांकि भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली इस सीरीज में गरमा गरमी का माहौल देखा जा सकता है। क्योंकि इससे पहले साल 2020 में भारत और बांग्लादेश की जूनियर टीमों के बीच टकराव देखा जा चुका है।

भारत की ओर से विराट कोहली विरोधी टीम के खिलाफ जमकर एग्रेशन दिखाते हैं, जबकि बांग्लादेश की ओर से भी सीनियर खिलाड़ी शाकिब अल हसन का शुमार गुस्सैल खिलाड़ियों की लिस्ट में किया जाता है। वे कई बार बीच मैदान पर विरोधी टीम और अंपायर से भिड़ चुके है। साल 2020 में भारत और बांग्लादेश के बीच एक मैच के दौरान दोनों देश के खिलाड़ियों के बीच गरमा-गरमी का माहौल देखा गया था। बात लात घूंसे तक पहुंच चुकी थी। इस मैच में यशस्वी जायसवाल भी भारतीय टीम का हिस्सा थे।

भारत- बांग्लादेश मैच में चलने वाले थे लात घूंसे

साल 2020 में भारतीय अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर 19 टीम के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच को बांग्लादेश ने अपने नाम किया था। मैच के बाद दोनों टीमों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। दरअसल खिताब जीतने के बाद कुछ बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किए, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। यहां तक बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ी बल्ला और स्टंप लेकर भारतीय खिलाड़ियों की ओर आगे बढ़ चुके थे। कई देर तक अंपायर लड़ाई को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खराब रवैये को देखकर इधर भारतीय टीम के भी कुछ खिलाड़ी भी गुस्से में आ गए थे। लेकिन फिर अंपायर ने मामला शांत करा दिया। इस लड़ाई को आज भी क्रिकेट के बुरे दिनों के तौर पर याद किया जाता है।

विज्ञापन

बांग्लादेशी कप्तान ने मांगी थी माफी

मामले के बाद भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों की ओर से प्रतिक्रिया काफी गंदी थी। जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कुछ ऐसी टिपण्णी की, जो भारतीय खिलाड़ियों को नागवार गुजरी और फिर लड़ाई शुरू हुई। हालांकि घटना के बाद बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली को शर्मनाक हरकत की वजह से माफी भी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने माना था कि हमारे कुछ गेंदबाज ज्यादा भावुक हो गए थे। मैच के बाद जो कुछ भी हुआ वह गलत था। मेरी टीम के खिलाड़ियों से गलती हुई।

ये भी पढ़ें: गंभीर हनुमान चालीसा सुनकर करते थे धमाके! विराट ने कौन सा मंत्र पढ़ बजाई थी कंगारुओं की बैंड?

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola