गंभीर हनुमान चालीसा सुनकर करते थे धमाके! विराट ने कौन सा मंत्र पढ़ बजाई थी कंगारुओं की बैंड?

Virat Kohli and Gautam Gambhir: भारत और बांग्लादेश सीरीज शुरू होने से पहले गौतम गंभीर और विराट कोहली ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने बताया है कि प्रभु का जाप कर किस तरह उन्होंने विरोधी टीम के होश उड़ाए थे।

Virat Kohli and Gautam Gambhir

Virat Kohli and Gautam Gambhir shared stories: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और रन मशीन विराट कोहली ने हाल ही में बीसीसीआई टीवी पर इंटरव्यू दिया है। वीडियो में वैसे तो गौतम और विराट ने कई मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन दोनों ने बताया है कि किस तरह हनुमान चालीसा और ओम नम:शिवाय का जाप सुनने के बाद दोनों ने विरोधी टीम के होश उड़ाए थे। गंभीर ने साल 2009 में नेपियर टेस्ट के दौरान ढाई दिन तक बल्लेबाजी की थी, जबकि कोहली ने 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कंगारुओं का बैंड बजाया था।

विज्ञापन

गंभीर और विराट ने किया खुलासा

बीसीसीआई टीवी पर बातचीत के दौरान गंभीर और विराट ने एक पुराने मैच को याद किया। गंभीर ने विराट से बात करते हुए कहा, ‘ तुमने उस दौरे पर बहुत रन बनाए थे। तुमने मुझे बताया था कि उस दौरान तुम गेंद से पहले ओम नम: शिवाय का जाप कर रहे थे और तुम इसलिए उस जोन में पहुंच गए। मेरे लिए ये बिल्कुल नेपियर की पारी जैसा है। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो क्या कभी मैं ढाई दिन तक बल्लेबाजी कर सकता था? उन ढाई दिनों में, मैंने हनुमान चालीसा बहुत सुनी थी। मुझे याद है कि जब मैं पांचवे दिन बल्लेबाजी कर रहा था। तब वीवीएस लक्ष्मण ने पहले सेशन में वापस जाते हुए कहा था कि क्या तुम्हें कुछ समझ आ रहा है कि तुमने पिछले 2 घंटो से एक भी शब्द मुंह से नहीं निकाला। मैं ब्रेक के दौरान भी अपना सिर नीचे कर रहा था और हनुमान चालीसा सुन रहा था।

विज्ञापन

गंभीर ने खेली थी यादगार पारी

नेपियर में गौतम गंभीर ने शानदार पारी खेली थी। इस पारी को आज भी याद किया जाता है। उन्होंने 436 गेंदों का सामना करते हुए 137 रन बनाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ करा दिया था। वहीं विराट कोहली ने 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने बल्ले से खूब रन बनाए थे। उन्होंने 4 मैच में 86.50 की औसत के साथ 692 रन बनाए थे। इस दौरान कोहली ने 4 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ