Lionel Messi Round of 32 Match Announced: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक लियोनेल मेसी का प्रदर्शन शानदार रहा है. मेसी का लक्ष्य अर्जेंटीना को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनाना है. ग्रुप स्टेज के अपने दोनों मैच जीतने के साथ उन्होंने राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अभी ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना का एक मैच बचा है लेकिन नॉकआउट राउंड में उनका मुकाबला किस टीम से होगा, यह तय हो गया है. आइए जानते हैं कि मेसी के नॉकआउट मैच को कब, कहां और कैसे देख पाएंगे.
राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना का मुकाबला किससे होगा?
ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के साथ सभी टीमों के राउंड ऑफ 32 में विरोधियों का नाम सामने आ रहा है. अर्जेंटीना पहले ही अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर गई थी और काबो वर्डे ने भी नॉकआउट राउंड में जगह बना ली है. बता दें कि राउंड ऑफ 32 में हारने वाली टीम बाहर हो जाती है. अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. लियोनेल मेसी फैंस को इस महामुकाबले में एक्शन में नजर आएंगे.
कब, कहां और कहां देख पाएंगे यह मैच?
अर्जेंटीना और काबो वर्डे के बीच भारतीय समय अनुसार यह मैच 4 जुलाई को रात 3:30 बजे खेला जाएगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद Unite8 Sports के टीवी चैनल्स पर ले सकते हैं, वहीं ऑनलाइन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें:- IRE vs IND: इन 5 गलतियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया! आयरलैंड के खिलाफ गंभीर-अय्यर ने किया ये बड़ा ‘ब्लंडर’
जॉर्डन के खिलाफ नहीं खेलेंगे मेसी!
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. काबो वर्डे के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के नॉकआउट मैच से पहले अर्जेंटीना की भिड़ंत जॉर्डन से होगी. मेसी को अहम मैच के लिए अर्जेंटीना पूरी तरह फिट रखना चाहती है. इसी वजह से वो जॉर्डन के खिलाफ शुरुआती लाइन-अप का हिस्सा नहीं होंगे. अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कलोनी ने कहा, ‘लियोनेल मेसी बेंच पर बैठेंगे. मैं उन्हें फाइनल लाइनअप से बाहर रखूंगा. हालांकि, वो मैच में बाद में आ सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! आयरलैंड से हार के बाद हो सकते हैं बड़े बदलाव, चमकेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत?
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 min ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
17 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
39 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
51 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines