FIFA World Cup 2026 Spain vs Belgium Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में यूरोप की दो दिग्गज टीमें स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगी. स्पेन ने राउंड ऑफ-16 में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है. अब दोनों टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ऐसे में फुटबॉल फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
स्पेन और बेल्जियम फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शनिवार, 11 जुलाई की रात में खेला जाएगा. दोनों टीमें इंगलवुड के लॉस एंजिल्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
कितने बजे शुरू होगा स्पेन बनाम बेल्जियम क्वार्टर फाइनल मुकाबला?
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयानुसार 11 जुलाई की रात 12:30 बजे शुरू होगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव एक्शन?
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण Unite8 Sports चैनल पर किया जाएगा.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
स्पेन और बेल्जियम के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी. हालांकि, जी5 पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
फ्री में कहां देखें फ्रांस-मोरक्को क्वार्टर फाइनल लाइव?
भारतीय फुटबॉल फैंस स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं. DD Sports (DD Free Dish के जरिए) क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुफ्त में दिखा रहा है.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी T20 मैच में 3 बड़े बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, गंभीर के खास का कटेगा पत्ता
स्पेन बनाम बेल्जियम हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
स्पेन और बेल्जियम के बीच अब तक कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है. स्पेन ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बेल्जियम को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन और बेल्जियम तीसरी बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले स्पेन ने 1990 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में बेल्जियम को हराया था, जबकि बेल्जियम ने 1986 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में स्पेन को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था.
ये भी पढ़ें-हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, सचिन-विराट भी नहीं छू सके थे यह मुकाम
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
25 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines