FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे और डेम्बेले के तूफान में उड़ा मोरक्को, फ्रांस ने सेमीफाइनल में पक्की की जगह

FIFA World Cup 2026: फ्रांस की टीम ने मोरक्को को क्वार्टर फाइनल के मैच में 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम के लिए किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेले ने इस मैच में गोल दागे. इस बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.

AI Generated Image

AI Generated Image

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है और हर दिन नॉकआउट के एक से बढ़कर एक मुकाबला देखने को मिल रहे हैं. गुरुवार को फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. फ्रांस के लिए इस मैच में किलियन एम्बाप्पे और उस्मान डेम्बेले ने गोल दागकर टीम को जीत दिलाई. इस हार के साथ ही मोरक्को का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म हो गया है. एम्बाप्पे ने इस मैच में पेनल्टी जरूर मिस की लेकिन बाद में उन्होंने टीम की दमदार वापसी करवाई. पूरे समय मैच में फ्रांस का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

पहले हाफ में नहीं हो पाया कोई गोल

बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. फ्रांस के पास पेनल्टी में स्कोर बनाने का मौका था लेकिन मोरक्को के गोलकीपर ने एम्बाप्पे और फ्रांस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि, इसका कोई खास असर मैच पर नजर नहीं आया और फ्रांस ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा. मैच के 60वें मिनट में एम्बाप्पे ने गोल करते हुए फ्रांस को 1-0 की लीड दिलाई. इसके बाद 66वें मिनट में डेम्बेले ने गोल करते हुए टीम की लीड को 2-0 कर दिया. इस टूर्नामेंट में ये उनका पांचवां गोल था. 

विज्ञापन

मेसी के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचे एम्बाप्पे 

किलियन एम्बाप्पे के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप में 20 गोल हो चुके हैं. इसी के साथ वो अब अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं. गोल्डन बूट की रेस में 27 साल के किलियन एम्बाप्पे लगातार बने हुए हैं. उनके इस फीफा सीजन में 8 गोल हो चुके हैं तो वहीं मेसी के नाम भी 8 गोल हैं. फ्रांस की तरफ से इस मैच में गोल पोस्ट की तरफ 21 शॉट मारे तो वहीं दूसरी तरफ मोरक्को की टीम केवल 4 शॉट ही खेल पाई. इससे पहले साल 2022 के फीफा में भी फ्रांस की टीम ने मोरक्को को सेमीफाइनल में हराया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ