
FIFA World Cup में इस दिन होगा लियोनेल मेसी का अगला मैच, देखें क्वार्टरफाइनल का पूरा शेड्यूल
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
FIFA World Cup 2026 Schedule: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. राउंड ऑफ 16 के सभी मैच हो चुके हैं और अब क्वार्टरफाइनल पर सभी की नजर टिकी हुई है. मोरक्को, फ्रांस, अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड, स्पेन, नॉर्वे, बेल्जियम और इंग्लैंड क्वार्टरफाइनल में खेलती हुई नजर आएगी. मोरक्को और फ्रांस के बीच पहला क्वार्टरफाइनल खेला जाएगा. आइए पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं.
10 जुलाई को रात 1:30 बजे मोरक्को और फ्रांस के बीच क्वार्टरफाइनल मैच होगा. इसके बाद 11 जुलाई को रात 12:30 बजे स्पेन और बेल्जियम आमने-सामने होंगे. 12 जुलाई को दो क्वार्टरफाइनल मैच होंगे. नॉर्वे और इंग्लैंड की भिड़ंत रात 2:30 बजे होगी, वहीं अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड का मैच सुबह 6:30 बजे होगा. 12 जुलाई को सुबह फैंस लियोनेल मेसी को एक्शन में देख सकते हैं. फैंस इन मुकाबलों का आनंद यूनाइट 8 स्पोर्ट्स के चैनलों पर ले सकते हैं. इसके अलावा Zee5 पर भी मैच का लाइव प्रसारण होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: