India vs Qatar: क्या FIFA World Cup क्वालीफायर में टीम इंडिया के साथ हुई चीटिंग?

FIFA World Cup 2026 Qualifiers India vs Qatar: फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में टीम इंडिया को कतर ने 2-1 से शिकस्त दी। इस हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

India vs Qatar Football

India vs Qatar Football

FIFA World Cup 2026 Qualifiers India vs Qatar: भारतीय टीम मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में कतर के खिलाफ खेलने उतरी। दोहा में खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स के मुकाबले में टीम इंडिया को कतर के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की इस हार के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। इस मैच में एक गोल का विवाद चर्चा का विषय बन गया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के साथ क्वालीफायर में चीटिंग हुई।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, खेल के 37वें मिनट में भारतीय टीम आगे थी। लालियानजुआला चांगटे ने एक गोल कर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके बाद कतर ने वापसी करते हुए 73वें मिनट में बॉल को गोलपोस्ट के पास तक पहुंचा दिया। यूसुफ अयमन ने गोल करने की कोशिश की तो, भारतीय गोलकीपर ने इसे आसानी से डिफेंड कर लिया, लेकिन फिर अयमन ने बॉल को गोलकीपर के पास से निकालकर नेट में डाल दिया। इस गोल से कतर ने 1-1 से बराबरी कर ली। यूसुफ अयमन के इस गोल पर बवाल मच गया है। इस तरह का गोल नियमों के खिलाफ कहा जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम इंडिया का विश्व कप खेलने का सपना टूटा

इस विवादास्पद गोल के बाद भारत के गोलकीपर और कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू भड़क गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत करने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। यूसुफ के विवादास्पद गोल के बाद अहमद अल-रवी ने अंत में विजयी गोल किया। इससे टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कुवैत ने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 1-0 से शिकस्त दे दी है। इस हार ने भारत की उम्मीदों को झटका दिया है। उसका राउंड 3 में जाने का सपना टूट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ