FIFA World Cup 2026: ब्राजील और अर्जेंटीना समेत 13 टीमों ने कटाया नॉकआउट का टिकट, जानें किनका सफर हुआ खत्म

FIFA World Cup 2026 का रोमांच अब अपने दौर में पहुंचने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट में अब तक 52 मुकाबले खेले जा चुके हैं और 48 टीमों से 13 टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंच चुकी हैं, जबकि कुछ टीमों का सफर समाप्त हो चुका है.

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026 (Image generated by AI)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच जारी है और हर दिन एक से बढ़कर एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. 12 जून से शुरू हुए इस मेगा टूर्नामेंट में अब तक 52 मुकाबले खेले जा चुके हैं. 48 टीमों के बीच कुल 104 मैचों वाले इस वर्ल्ड कप का लगभग आधा चरण पूरा हो चुका है और कई टीमों ने नॉकआउट राउंड की टिकट भी पक्की कर ली है.

विज्ञापन

अब तक के प्रदर्शन के आधार पर लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना, नेमार की ब्राजील और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल जैसी दिग्गज टीमें अगले दौर की ओर मजबूती से बढ़ रही हैं. वहीं, कुछ टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो चुका है. तो चलिए जानते हैं अब तक कौन-कौन सी टीमों ने नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है?

विज्ञापन

13 टीमें बना चुकी हैं नॉकआउट राउंड में जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 48 टीमों ने हिस्सा ले रही है, जिसमें से अब तक 13 टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. इटली को बाहर का रास्ता दिखाने वाली बोस्निया और हर्जेगोविना पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई है. मेजबान देशों अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने भी अगले दौर में प्रवेश कर लिया है. इसके अलावा, कोलंबिया और 28 साल बाद विश्व कप खेलने वाली नॉर्वे ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट में जगह बनाई है.

अब तक क्वालीफाई करने वाली टीमें

ग्रुपटीमें
ग्रुप Aमेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप Bस्विट्जरलैंड, कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना
ग्रुप Cब्राजील, मोरक्को
ग्रुप Dअमेरिका
ग्रुप Eजर्मनी
ग्रुप Iफ्रांस, नॉर्वे
ग्रुप Jअर्जेंटीना
ग्रुप Kकोलंबिया

ये भी पढ़ें- ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह

किन टीमों का खत्म हुआ सफर?

दूसरी ओर, कई टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो चुका है. हैती टूर्नामेंट से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल रहीं. इसके अलावा, कतर, तुर्की, ट्यूनीशिया, जॉर्डन और पनामा जैसी टीमें भी नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं. फीफा के नियमों के अनुसार, यदि दो टीमों के अंक समान होते हैं, तो पहले गोल डिफरेंस, फिर किए गए कुल गोल, उसके बाद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और अंत में फीफा रैंकिंग के आधार पर फैसला किया जाता है.

विज्ञापन

बता दें कि, राउंड ऑफ 32 में कुल 32 टीमें पहुंचेंगी, जबकि 16 टीमों का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त होगा. इनमें से 7 टीमों के बाहर होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बाकी 9 स्थानों का फैसला आने वाले मुकाबलों में होगा.

अब तक बाहर होने वाली टीमें

ग्रुप टीमें
ग्रुप Aचेकिया
ग्रुप Bकतर
ग्रुप Cहैती
ग्रुप Dतुर्की
ग्रुप Fट्यूनीशिया
ग्रुप Jजॉर्डन
ग्रुप Lपनामा

ये भी पढ़ें- आकाशदीप ने बताया धोनी-कोहली और रोहित को शादी में क्यों नहीं बुलाया, स्टार खिलाड़ी का वीडियो हुआ वायरल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ