आकाशदीप ने बताया धोनी-कोहली और रोहित को शादी में क्यों नहीं बुलाया, स्टार खिलाड़ी का वीडियो हुआ वायरल

Team India: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 24 जून को शादी की. इस दौरान रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े सुपरस्टार क्रिकेटर उनकी शादी में नहीं नजर आए. जिसके पीछे का कारण अब खुद आकाशदीप ने ही बता दिया है.

Akashdeep Wedding

Pic Credit- X

Team India: टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 24 जून को वाराणसी में अपने मंगेतर अक्षिता राज से शादी की है. इस शादी के दौरान भोजपुरी गायक और कलाकार पवन सिंह, क्रिकेटर मुकेश सिंह भी नजर आए. हालांकि इस स्टार खिलाड़ी की शादी में रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े सुपरस्टार नहीं नजर आए. शादी के बाद खुद आकाशदीप ने इसके पीछे का कारण बताया है. जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

आकाशदीप ने बताया क्यों स्टार खिलाड़ी शादी में नहीं आए 

भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप ने शादी के बाकी फंक्शन अपने गांव में किए. हालांकि उसके बाद उन्होंने शादी वाराणसी में की. शादी के बाद जब वो मीडिया से बात कर रहे थे, तो उस समय सवाल सामने आया कि उन्होंने अपनी शादी में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को क्यों नहीं बुलाया. इसके जवाब में आकाशदीप ने सभी को हैरान करते हुए कहा कि शादी हो पाएगा यहां. उन्होंने साफ कहा कि इन खिलाड़ियों की बड़ी फैन फॉलोइंग है. ऐसे में अगर वो आते, तो बहुत ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम करने पड़ते. जिससे शादी में समस्या आ सकती थी. टीम इंडिया के इन तीनों ही खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए भी लाखों की संख्या में फैन जुट सकते हैं. 

विज्ञापन

वापसी के बारे में सोच रहे हैं आकाशदीप  

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने के बाद आकाशदीप टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए हैं. आईपीएल 2026 से ठीक पहले आकाशदीप को इंजरी हुई थी. जिसके कारण ही वो इस लीग में नहीं नजर आए थे. इसी इंजरी के कारण ही आकाशदीप अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेले थे. अब शादी के बाद वो दोबारा फिटनेस हासिल करने के लिए कुछ समय बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बिता सकते हैं. जिसके बाद वो जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखना चाहते हैं. उनके ऊपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ