FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है और हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. लेकिन अब फुटबॉल के इस महाकुंभ में दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और किलियन एम्बाप्पे एक्शन में नजर आने वाले हैं. बुधवार, 17 जून का दिन फुटबॉल प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है.
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मेसी की अर्जेंटीना, रोनाल्डो की पुर्तगाल और एम्बाप्पे की फ्रांस जैसी दिग्गज टीमें अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. इसके अलावा, इराक और नॉर्वे की टीम भी अपने अभियान की शुरुआत करने वाली हैं. तो चलिए जानते हैं मेसी, रोनाल्डो और एम्बाप्पे के मैच कितने बजे शुरू होंगे और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं.
फ्रांस vs सेनेगल
यूरोपीय दिग्गज फ्रांस अपने विश्व कप अभियान का आगाज सेनेगल के खिलाफ करेगी. फ्रांस जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत संदेश देना चाहेगी, लेकिन अफ्रीकी टीम सेनेगल उलटफेर करने की क्षमता रखती है. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. यह मैच न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार 17 जून को रात 12:30 बजे शुरू होगा.
इराक vs नॉर्वे
ग्रुप I में इराक और नॉर्वे की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. बोस्टन स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू होगा.
अर्जेंटीना vs अल्जीरिया
दिन का सबसे हाई-वोल्टेज मुकाबला अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच खेला जाएगा. मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. फुटबॉल फैंस की निगाहें एक बार फिर लियोनेल मेसी पर होंगी, जो विश्व कप के मंच पर अपना जादू बिखेरते नजर आ सकते हैं. यह मुकाबला कैनसस सिटी स्टेडियम में सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा.
ऑस्ट्रिया vs जॉर्डन
ग्रुप J में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमों के लिए शुरुआती जीत बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे नॉकआउट दौर की राह आसान हो सकती है. यह मैच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा.
पुर्तगाल vs कांगो
दिन के आखिरी बड़े मुकाबले में पुर्तगाल का सामना कांगो से होगा. इस मैच पर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें रहेंगी, क्योंकि दिग्गज स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैदान पर उतरेंगे. पुर्तगाल अपनी शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, जबकि कांगो बड़ा उलटफेर करने के इरादे से खेलेगी. यह मुकाबला ह्यूस्टन स्टेडियम में रात 10:30 बजे से खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में डेब्यू के बाद भी मंडराएगा वैभव सूर्यवंशी पर बैन का खतरा! वजह जानकर उड़ जाएंगे फैंस के होश
कहां देखें लाइव एक्शन?
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD टीवी चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय फुटबॉल फैंस फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. हालांकि, मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें- बैक टू बैक हार के बाद इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव, स्टार खिलाड़ी का बाहर होना लगभग तय
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines