---विज्ञापन---

खेल angle-right

FIFA World Cup 2026: उरूग्वे के लिए गोल दागने वाले फुटबॉलर का भारत से है खास नाता, सऊदी अरब के खिलाफ किया कमाल

FIFA World Cup 2026: भारतीय टीम भली है फीफा वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं है, लेकिन भारतीय मूल के कई ऐसे फुटबॉलर हैं जो इस ग्लोबल टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. उरूग्वे के मैक्सिमिलियानो अराउजो की भी जड़ें भी इंडिया में है.

---विज्ञापन---

Fotballer Maximiliano Araujo Have Roots In India: सऊदी अरब के खिलाफ मैच में मैक्सिमिलियानो अराउजो के आखिरी वक्त में किए गए गोल की बदौलत उरुग्वे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन की निराशाजनक शुरुआत से खुद को बचा लिया और मैच 1-1 से ड्रॉ कराया. मैच के आखिर (80 मिनट) में उनके गोल ने ये एनश्योर किया कि उरुग्वे को ग्रुप-एच के अपने पहले मैच से एक अहम पॉइंट मिले. वैसे तो ये मैच 15 जून 2026 को खेला गया था, लेकिन भारत में तब तारीफ 16 जून थी.

गोवा में जश्न

जहां उरुग्वे की टीम में जश्न का माहौल था, वहीं इस पल ने भारत के गोवा के एक छोटे से गांव के लोगों के चेहरे पर भी खुशी ला दी. उरुग्वे के उभरते हुए फुटबॉल स्टार मैक्सिमिलियानो अराउजो का दक्षिण गोवा के लुटोलिम गांव से पुश्तैनी नाता है. ये गांव अपने रिच कल्चरल हेरिटेज और मशहूर कलाकार मारियो मिरांडा के बर्थप्लेस के तौर पर जाना जाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 क्वालीफाई करने पर बैंकनोट पर छपी थी इस फुटबॉलर की तस्वीर, यादगार बन गया वो लम्हा

भारत से विदेश चले गए थे दादा

लोकल मीडिया की खबरों के मुताबिक, मैक्सिमिलियानो अराउजो के दादा, रेडुआल्डो अराउजो, मूल रूप से गोवा के लुटोलिम इलाके के रहने वाले थे. बेहतर मौकों की तलाश में विदेश जाने वाले कई गोवावासियों की तरह, वो पहले अंगोला गए और बाद में ब्राजील चले गए. आखिरकार, वो उरुग्वे के रिवेरा में बस गए, जहां मैक्सिमिलियानो का जन्म हुआ और वो पले-बढ़े.

---विज्ञापन---

अराउजो के आंकड़े

26 साल के फुटबॉलर अभी पुर्तगाली क्लब स्पोर्टिंग सीपी के लिए खेलते हैं और उन्होंने नेशनल टीम में तेजी से अपनी जगह बनाई है. 2023 में सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से, मैक्सिमिलियानो अराउजो उरुग्वे के लिए एक अहम अटैकिंग खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 14 इंटरनेशनल मैचों में 4 गोल किए हैं. उन्होंने 2024 कोपा अमेरिका में भी शानदार खेल दिखाया, जहां उन्होंने 6 मैचों में 2 गोल किए और उरुग्वे के कैंपेन में अहम रोल अदा किया.

उरुग्वे को हार से बचाया

सऊदी अरब के खिलाफ मैच में मैक्सिमिलियानो अराउजो ने एक बार फिर अपनी अहमियत साबित की. जब उरुग्वे को चौंकाने वाली हार का खतरा था, तब उन्होंने 80वें मिनट में गोल करके स्कोर बराबर किया, जिससे टीम हार से बच गई और वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत एक मुश्किल से हासिल हुए ड्रॉ के साथ की.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2026 03:49 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola