हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स

FIFA World Cup 2026 Schedule: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. 39 दिनों तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. यहां जानिए वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026 Full Schedule: फुटबॉल प्रेमियों को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था अब वो खत्म होने वाला है. दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है, जहां 48 टीमें विश्व चैंपियन बनने के लिए मैदान में उतरेंगी. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा, जहां 39 दिनों में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे.

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सह मेजबान मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होगा. इस मेगा इवेंट में मेसी और रोनाल्डो समेत दुनिया भर के स्टार फुटबॉलर्स जलवा बिखेरते नजर आएंगे. तो चलिए आपको बताते हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल, ग्रुप और टूर्नामेंट के फॉर्मेट से जुड़ी सभी जानकारी.

मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होगा ओपनिंग मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला 12 जून (भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे) मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा. वहीं, मेजबान अमेरिका अपना पहला मैच 13 जून को पैराग्वे के खिलाफ खेलेगा, जबकि कनाडा 13 जून को UEFA प्लेऑफ A टीम से भिड़ेगा. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 48 टीमें खेलती नजर आएंगी. इससे पहले 32 टीमें ही वर्ल्ड कप में हिस्सा लेती थीं.

विज्ञापन

48 टीमों के साथ बदला वर्ल्ड कप का फॉर्मेट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहीं 48 टीमों को चार-चार टीमों वाले कुल 12 ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 टीमें भी अगले चरण के लिए क्वालिफाई करेंगी. ग्रुप से कुल 32 टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 32, प्री-क्वार्टर फाइनल, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे.

टूर्नामेंट के ग्रुप मुकाबले 12 जून से 27 जून तक खेले जाएंगे. इस दौरान सभी 48 टीमें अपने-अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेंगी. ग्रुप चरण के बाद पॉइंट्स टेबल के आधार पर नॉकआउट के लिए टीमें तय होंगी. ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद 29 जून से राउंड ऑफ 32 मुकाबलों की शुरुआत होगी. इसके बाद 4 जुलाई से प्री-क्वार्टर फाइनल, 9 जुलाई से क्वार्टर फाइनल, 14 और 15 जुलाई को सेमीफाइनल खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा, जहां नए वर्ल्ड चैंपियन टीम का फैसला होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव फिर हुए फ्लॉप! टीम को मिली करारी हार, टूटा ट्रायम्फ्स नाइट्स का चैंपियन बनने का सपना

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के किस ग्रुप में कौन-सी टीमें?

ग्रुपशामिल टीमें
ग्रुप Aमेक्सिको, द. अफ्रीका, द. कोरिया, चेकिया
ग्रुप Bकनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, बोस्निया-हर्जेगोविना
ग्रुप Cब्राजील, मोरक्को, स्काटलैंड, हैती
ग्रुप Dअमेरिका, पराग्वे, आस्ट्रेलिया, तुर्किये
ग्रुप Eजर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ
ग्रुप Fनीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनिशिया
ग्रुप Gबेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप Hस्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, कैप वर्डे
ग्रुप Iफ्रांस, सेनेगल, नार्वे, ईराक
ग्रुप Jअर्जेंटीना, आस्ट्रिया, अल्जीरिया, जार्डन
ग्रुप Kपुर्तगाल, कोलंबिया, डीआर कोंगो, उज्बेकिस्तान
ग्रुप Lइंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

ग्रुप स्टेज का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

तारीखसमय (IST)मुकाबलाग्रुपवेन्यू
12 जून12:30 AMमेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीकाAमेक्सिको सिटी
12 जून7:30 AMदक्षिण कोरिया vs चेकियाAज़ापोपान
13 जून12:30 AMकनाडा vs बोस्निया और हर्जेगोविनाBटोरंटो
13 जून6:30 AMअमेरिका vs पराग्वेDलॉस एंजेलिस
14 जून12:30 AMकतर vs स्विट्जरलैंडBसांता क्लारा
14 जून3:30 AMब्राजील vs मोरक्कोCन्यू जर्सी
14 जून6:30 AMहैती vs स्कॉटलैंडCफॉक्सबोरो
14 जून9:30 AMऑस्ट्रेलिया vs तुर्कियेDवैंकूवर
14 जून10:30 PMजर्मनी vs कुराकाओEह्यूस्टन
15 जून1:30 AMनीदरलैंड्स vs जापानFआर्लिंग्टन
15 जून4:30 AMआइवरी कोस्ट vs इक्वाडोरEफिलाडेल्फिया
15 जून7:30 AMस्वीडन vs ट्यूनीशियाFग्वाडलाजारा
15 जून9:30 PMस्पेन vs केप वर्डेHअटलांटा
16 जून12:30 AMबेल्जियम vs मिस्रGसिएटल
16 जून3:30 AMसऊदी अरब vs उरुग्वेHमियामी
16 जून6:30 AMईरान vs न्यूजीलैंडGलॉस एंजेलिस
17 जून12:30 AMफ्रांस vs सेनेगलIन्यू जर्सी
17 जून3:30 AMइराक vs नॉर्वेIफॉक्सबोरो
17 जून6:30 AMअर्जेंटीना vs अल्जीरियाJकैनसस सिटी
17 जून9:30 AMऑस्ट्रिया vs जॉर्डनJसांता क्लारा
17 जून10:30 PMपुर्तगाल vs डीआर कांगोKह्यूस्टन
18 जून1:30 AMइंग्लैंड vs क्रोएशियाLआर्लिंग्टन
18 जून4:30 AMघाना vs पनामाLटोरंटो
18 जून7:30 AMउज्बेकिस्तान vs कोलंबियाKमेक्सिको सिटी
18 जून9:30 PMचेकिया vs दक्षिण अफ्रीकाAअटलांटा
19 जून12:30 AMस्विट्जरलैंड vs बोस्निया और हर्जेगोविनाBलॉस एंजेलिस
19 जून3:30 AMकनाडा vs कतरBवैंकूवर
19 जून6:30 AMमेक्सिको vs दक्षिण कोरियाAज़ापोपान
20 जून12:30 AMअमेरिका vs ऑस्ट्रेलियाDसिएटल
20 जून3:30 AMस्कॉटलैंड vs मोरक्कोCफॉक्सबोरो
20 जून6:00 AMब्राजील vs हैतीCफिलाडेल्फिया
20 जून8:30 AMतुर्किये vs पराग्वेDसांता क्लारा
20 जून10:30 PMनीदरलैंड्स vs स्वीडनFह्यूस्टन
21 जून1:30 AMजर्मनी vs आइवरी कोस्टEटोरंटो
21 जून5:30 AMइक्वाडोर vs कुराकाओEकैनसस सिटी
21 जून9:30 AMट्यूनीशिया vs जापानFग्वाडलाजारा
21 जून9:30 PMस्पेन vs सऊदी अरबHअटलांटा
22 जून12:30 AMबेल्जियम vs ईरानGलॉस एंजेलिस
22 जून3:30 AMउरुग्वे vs केप वर्डेHमियामी
22 जून6:30 AMन्यूजीलैंड vs मिस्रGवैंकूवर
22 जून10:30 PMअर्जेंटीना vs ऑस्ट्रियाJआर्लिंग्टन
23 जून2:30 AMफ्रांस vs इराकIफिलाडेल्फिया
23 जून5:30 AMनॉर्वे vs सेनेगलIटोरंटो
23 जून8:30 AMजॉर्डन vs अल्जीरियाJसांता क्लारा
23 जून10:30 PMपुर्तगाल vs उज्बेकिस्तानKह्यूस्टन
24 जून1:30 AMइंग्लैंड vs घानाLफॉक्सबोरो
24 जून4:30 AMपनामा vs क्रोएशियाLफॉक्सबोरो
24 जून7:30 AMकोलंबिया vs डीआर कांगोKज़ापोपान
25 जून12:30 AMस्विट्जरलैंड vs कनाडाBवैंकूवर
25 जून12:30 AMबोस्निया और हर्जेगोविना vs कतरBसिएटल
25 जून3:30 AMमोरक्को vs हैतीCअटलांटा
25 जून3:30 AMस्कॉटलैंड vs ब्राजीलCमियामी
25 जून6:30 AMदक्षिण अफ्रीका vs दक्षिण कोरियाAग्वाडलाजारा
25 जून6:30 AMचेकिया vs मेक्सिकोAमेक्सिको सिटी
26 जून1:30 AMकुराकाओ vs आइवरी कोस्टEफिलाडेल्फिया
26 जून1:30 AMइक्वाडोर vs जर्मनीEन्यू जर्सी
26 जून4:30 AMट्यूनीशिया vs नीदरलैंड्सFकैनसस सिटी
26 जून4:30 AMजापान vs स्वीडनFआर्लिंग्टन
26 जून7:30 AMतुर्किये vs अमेरिकाDलॉस एंजेलिस
26 जून7:30 AMपराग्वे vs ऑस्ट्रेलियाDसांता क्लारा
27 जून12:30 AMनॉर्वे vs फ्रांसIफॉक्सबोरो
27 जून12:30 AMसेनेगल vs इराकIटोरंटो
27 जून5:30 AMकेप वर्डे vs सऊदी अरबHह्यूस्टन
27 जून5:30 AMउरुग्वे vs स्पेनHज़ापोपान
27 जून8:30 AMन्यूजीलैंड vs बेल्जियमGवैंकूवर
27 जून8:30 AMमिस्र vs ईरानGसिएटल
28 जून2:30 AMपनामा vs इंग्लैंडLन्यू जर्सी
28 जून2:30 AMक्रोएशिया vs घानाLफिलाडेल्फिया
28 जून5:00 AMकोलंबिया vs पुर्तगालKमियामी
28 जून5:00 AMडीआर कांगो vs उज्बेकिस्तानKअटलांटा
28 जून7:30 AMअल्जीरिया vs ऑस्ट्रियाJकैनसस सिटी
28 जून7:30 AMजॉर्डन vs अर्जेंटीनाJआर्लिंग्टन

नॉकआउट स्टेज का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

तारीखचरणमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
29 जूनराउंड ऑफ 32ग्रुप A उपविजेता vs ग्रुप B उपविजेता12:30 AMसोफी स्टेडियम
30 जूनराउंड ऑफ 32ग्रुप E विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम2:00 AMजिलेट स्टेडियम
30 जूनराउंड ऑफ 32ग्रुप F विजेता vs ग्रुप C उपविजेता6:30 AMएस्तादियो बीबीवीए
30 जूनराउंड ऑफ 32ग्रुप C विजेता vs ग्रुप F उपविजेता10:30 PMएनआरजी स्टेडियम
1 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप I विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम2:30 AMमेटलाइफ स्टेडियम
1 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप A विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम6:30 AMएस्तादियो एज़्टेका
1 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप L विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम9:30 PMमर्सिडीज-बेंज स्टेडियम
2 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप G विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम1:30 AMलुमेन फील्ड
2 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप D विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम5:30 AMलेवीज़ स्टेडियम
3 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप H विजेता vs ग्रुप J उपविजेता12:30 AMसोफी स्टेडियम
3 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप K उपविजेता vs ग्रुप L उपविजेता4:30 AMबीएमओ फील्ड
3 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप B विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम8:30 AMबीसी प्लेस
4 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप J विजेता vs ग्रुप H उपविजेता3:30 AMहार्ड रॉक स्टेडियम
4 जुलाईराउंड ऑफ 32ग्रुप K विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम7:00 AMएरोहेड स्टेडियम
4 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 73 विजेता vs मैच 75 विजेता10:30 PMएनआरजी स्टेडियम
5 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 74 विजेता vs मैच 77 विजेता2:30 AMलिंकन फाइनेंशियल फील्ड
6 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 76 विजेता vs मैच 78 विजेता1:30 AMमेटलाइफ स्टेडियम
6 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 79 विजेता vs मैच 80 विजेता5:30 AMएस्तादियो एज़्टेका
7 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 83 विजेता vs मैच 84 विजेता12:30 AMएटी एंड टी स्टेडियम
7 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 81 विजेता vs मैच 82 विजेता5:30 AMलुमेन फील्ड
7 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 86 विजेता vs मैच 88 विजेता9:30 PMमर्सिडीज-बेंज स्टेडियम
8 जुलाईराउंड ऑफ 16मैच 85 विजेता vs मैच 87 विजेता1:30 AMबीसी प्लेस
10 जुलाईक्वार्टर फाइनलमैच 89 विजेता vs मैच 90 विजेता1:30 AMजिलेट स्टेडियम
11 जुलाईक्वार्टर फाइनलमैच 93 विजेता vs मैच 94 विजेता12:30 AMसोफी स्टेडियम
12 जुलाईक्वार्टर फाइनलमैच 91 विजेता vs मैच 92 विजेता2:30 AMहार्ड रॉक स्टेडियम
12 जुलाईक्वार्टर फाइनलमैच 95 विजेता vs मैच 96 विजेता6:30 AMएरोहेड स्टेडियम
15 जुलाईसेमीफाइनलमैच 97 विजेता vs मैच 98 विजेता12:30 AMएटी एंड टी स्टेडियम
16 जुलाईसेमीफाइनलमैच 99 विजेता vs मैच 100 विजेता12:30 AMमर्सिडीज-बेंज स्टेडियम
19 जुलाईतीसरे स्थान का मैचसेमीफाइनल-1 हारने वाली टीम vs सेमीफाइनल-2 हारने वाली टीम2:30 AMहार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी
20 जुलाईफाइनलसेमीफाइनल-1 विजेता vs सेमीफाइनल-2 विजेता12:30 AMमेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से भिड़ा बांग्लादेशी खिलाड़ी, VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola