सूर्यकुमार यादव फिर हुए फ्लॉप! टीम को मिली करारी हार, टूटा ट्रायम्फ्स नाइट्स का चैंपियन बनने का सपना

Suryakumar Yadav Flop: सूर्यकुमार यादव के लिए समय अभी अच्छा नहीं चल रहा है. वो अब टीम इंडिया के टी20 कप्तान नहीं हैं. IPL 2026 में उनका प्रदर्शन खराब रहा और अब वो अपनी T20 मुंबई में अपनी टीम को नॉकआउट्स में पहुंचाने में असफल रहे.

Suryakumar Yadav Flop

सूर्यकुमार यादव हुए फ्लॉप (Image Credit: Instagram/Triumph Knights MNE)

Suryakumar Yadav Flop: सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टी20 टीम के कप्तान नहीं हैं और वो स्क्वाड से भी बाहर हो चुके हैं. IPL 2026 में सूर्या का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. वर्तमान में यादव T20 मुंबई 2026 लीग में खेल रहे हैं और ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की कप्तानी कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा है. महत्वपूर्ण मैच में सूर्या बुरी तरह फ्लॉप हुए और उनकी टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

विज्ञापन

लीग के आखिरी मैच में सूर्या का बल्ला रहा खामोश

T20 मुंबई 2026 के 18वें मैच में ईगल थाणे स्ट्राइकर्स और ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर की ईगल थाणे स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 172 रन बनाए. जवाब में ट्रायम्फ्स नाइट्स टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो 16 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद सूर्या पारी को बड़ा नहीं बना पाए. उनकी टीम 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और स्ट्राइकर्स ने 24 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

बाहर हुई सूर्या की ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. 5 मैचों में टीम को सिर्फ एक ही जीत मिल पाई. लीग स्टेज का आखिरी मैच हारने के साथ ही टीम का टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का सपना चकनाचूर हो गया. पॉइंट्स टेबल में ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE सातवें पायदान पर रही. इसी वजह से सूर्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

T20 मुंबई लीग में कैसा रहा सूर्या का प्रदर्शन?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भले ही टीम नॉकआउट मैचों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन बल्ले से उनका यह सीजन अच्छा रहा. उन्होंने कुल 5 मैचों में हिस्सा लिया और 40.75 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए. सूर्या की सबसे खास पारी मराठा रॉयल्स के खिलाफ आई, जब उन्होंने 36 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ