FIFA World Cup 2026 France vs Morocco Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आगाज पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांस और अफ्रीकी चैंपियन मोरक्को के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से होगा. दोनों टीमें बोस्टन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. भारत में यह मैच 10 जुलाई की रात में खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाएगा.
वहीं, यह मुकाबला 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की यादें भी ताजा करेगा, जहां फ्रांस ने मोरक्को को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. अब मोरक्को के पास उस हार का बदला लेने और इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा. ऐसे में दोनों टीमों के एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाले है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.
इतिहास बदलने उतरेगा मोरक्को
अफ्रीकी चैंपियन मोरक्को की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब क्वार्टर फाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मोरक्को एक बार फिर विश्व फुटबॉल में बड़ा उलटफेर करने और सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से उतरेगा. हालांकि, एम्बाप्पे की टीम फ्रांस ने भी पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है और अभी तक उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है. फ्रांस की टीम खिताब की सबसे बड़ी दावेदारों में शामिल है और इस मैच में भी टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा?
फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शुक्रवार, 10 जुलाई की रात में खेला जाएगा. दोनों टीमें बोस्टन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.
फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 1:30 बजे शुरू होगा.
फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मैच का लाइव टीवी प्रसारण कहां होगा?
फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मैच का सीधा प्रसारण Unite8 Sports चैनल पर किया जाएगा.
फ्रांस बनाम मोरक्को फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी. हालांकि, जी5 पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
फ्री में कहां देखें फ्रांस और मोरक्को के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर फाइनल मैच का लाइव?
भारतीय फुटबॉल फैंस फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वार्टर मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं. DD Sports (DD Free Dish के जरिए) क्वार्टर-फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुफ्त में दिखा रहा है.
ये भी पढ़ें – IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शुरू की प्रैक्टिस, नेट्स में लगाया जबरदस्त शॉट, देखें VIDEO
सेमीफाइनल में किससे होगी भिड़ंत?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब सिर्फ 8 टीमें खिताब की रेस में हैं. फ्रांस, मोरक्को, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, नॉर्वे, स्पेन, बेल्जियम और स्विट्जरलैंड ने अंतिम-8 में अपनी जगह बनाई है. फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में स्पेन और बेल्जियम के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी. स्पेन और बेल्जियम का मुकाबला शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: खतरे में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर! इंग्लैंड सीरीज के बाद हो सकता है बड़ा खेला
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines