हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup में किलियन एम्बाप्पे ने मचाया तहलका, फ्रांस को इराक के खिलाफ 3-0 से दिलाई एकतरफा जीत

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने तहलका मचाया. उन्होंने इराक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और फ्रांस को 3-0 से एकतरफा जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया.

विज्ञापन
फ्रांस ने जीता मैच (Image: Twitter/X and FIFA Instagram)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच फिलाडेल्फिया के लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में मैच खेला गया. मुकाबले के दौरान बारिश हुई, जिस वजह से खेल दो घंटे तक रुका रहा. इस मुकाबले में फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने धमाल मचाया. उन्होंने दो शानदार गोल करते हुए इराक के खिलाफ फ्रांस को 3-0 से एकतरफा जीत दिलाई. यह मैच किलियन एम्बाप्पे के लिए खास था, क्योंकि उन्होंने अपने देश के लिए 100वीं अंतरराष्ट्रीय कैप हासिल की.

एम्बाप्पे ने तय की फ्रांस की जीत

फ्रांस और इराक के बीच मैच की शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन 14वें मिनट में एम्बाप्पे ने 18 यार्ड के बॉक्स के बाहर से बॉटम कॉर्नर पर जोरदार गोल दागा और फ्रांस को बढ़त दिलाई. इसके बाद भारी बारिश के कारण मैच प्रभावित हुआ और जब मौसम ठीक हुआ, तो मैच जारी रहा. 54वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने फिर से शानदार गोल किया. फ्रांस के पास 2-0 से बढ़त आ गई और इसके बाद ओस्माने डेम्बले ने 66वें मिनट में जोरदार गोल दागा और इराक के सामने अपनी टीम की बढ़त 3-0 की कर दी.

ये भी पढ़ें:- लियोनेल मेसी ने रचा नया इतिहास, तोड़ डाला फीफा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

फ्रांस ने पक्का किया राउंड 32 के लिए स्पॉट

इराक के खिलाफ जीत के साथ फ्रांस ने अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली. उन्होंने दो मैचों में दो जीत दर्ज की हैं और अब वो राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. इस हार के साथ इराक टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. उनका अभी एक मैच बचा है लेकिन अगला मैच जीतने के बावजूद वह अगले चरण में नहीं पहुंच पाएगा.

ग्रुप I का पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
1फ्रांस 220061+56
2नॉर्वे 220073+46
3सेनेगल200236-30
4इराक200217-60

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: बिना नेमार के उतरी ब्राजील ने हैती को धोया, 3-0 की एकतरफा जीत के साथ बने नंबर 1

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola