FIFA WC 2026: लियोनेल मेसी ने रचा नया इतिहास, तोड़ डाला फीफा वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच खेले गए मुकाबले में लियोनेल मेसी ने एक शानदार गोल दागा और इतिहास रच दिया. मेसी अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस का महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

lionel messi

मेसी ने रचा इतिहास (Image: Twitter Video Screenshot)

FIFA WC 2026, Lionel Messi Record: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें फुटबॉल की दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मेसी ने एक शानदार गोल दागकर नया इतिहास रच दिया है. मेसी अब वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

डलास में खेले जा रहे इस मुकाबले में मेसी ने अपना 17वां वर्ल्ड कप गोल किया और जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. क्लोस का रिकॉर्ड लंबे समय से अटूट माना जा रहा था, लेकिन मेसी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उसे ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन

मेसी बने फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

38 साल के लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में 38वें मिनट में एक शानदार गोल किया और इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 17 गोलों के साथ अब मेसी फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर बन गए हैं. इतना ही नहीं, मेसी ने लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का कारनामा भी कर दिखाया है. इस उपलब्धि के साथ वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील के जाइरजिन्हो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं.

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) – 17 गोल
मिरोस्लाव क्लोस (जर्मनी) -16 गोल
रोनाल्डो (ब्राजील) – 15 गोल
किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 14 गोल
गर्ड म्यूलर (जर्मनी) – 14 गोल

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 3 स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी

अल्जीरिया के खिलाफ दागा था हैट्रिक गोल

मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले खेले गए 5 विश्व कप संस्करणों में कुल 13 गोल किए थे. मौजूदा टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर क्लोस के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी.
इसके बाद ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल करते ही उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इतना ही नहीं, इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते ही मेसी 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बन गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ