हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2026 में इंग्लैंड की 'हाई-वोल्टेज' शुरुआत, क्रोएशिया को 4-2 से चटाई धूल

England Defeated Croatia by 4-2: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई. उन्होंने क्रोएशिया को 4-2 से पराजित किया लेकिन यह जीत इंग्लिश टीम के लिए उतनी आसान नहीं रही.

विज्ञापन
इंग्लैंड ने क्रोएशिया को हराया (Image: AI Generated)

England Defeated Croatia by 4-2: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. ग्रुप L में उनकी भिड़ंत क्रोएशिया से डैलस क्रिकेट स्टेडियम में हुई. पहले हाफ में काफी बवाल मचा और हैरी केन ने दो गोल किए. क्रोएशिया ने भी दो गोल करते हुए वापसी करने की कोशिश की लेकिन दूसरे हाफ में वो सफल नहीं हुए. इंग्लैंड ने फुल टाइम पूरा होने तक 4-2 की बढ़त के साथ जीत दर्ज की.

पहले हाफ में स्कोर रहा बराबर

इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच मैच का पहला राउंड काफी टक्कर का रहा. इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी केन ने 12वें मिनट में पहला गोल किया. पहले हाफ के 36वें मिनट में क्रोएशिया के मार्टिन बटूरिना ने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शानदार स्ट्राइक लगाकर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. पहले हाफ के अंतिम कुछ मिनटों में मैच और रोमांचक हो गया. हैरी केन ने 42वें मिनट में इंग्लैंड के लिए दूसरा गोल किया, वहीं क्रोएशिया के लिए पेटर मूसा ने गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026: 1-1, नहीं चला Ronaldo का जादू, 10 करोड़ की आबादी वाले कांगो ने पुर्तगाल को ड्रॉ से चौंकाया

विज्ञापन

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने पलटी बाजी

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही इंग्लैंड ने धमाकेदार वापसी की. 47वें मिनट में जुड बेलिंघम ने राइट विंग से शानदार मूव बनाते हुए गोल दागा और इंग्लैंड को बढ़त दिलाई. इसके बाद इंग्लैंड ने गेंद लंबे समय तक अपने पास रखी और क्रोएशिया को वापसी का मौका नहीं दिया. मैच के 85वें मिनट में इंग्लैंड ने चौथा गोल किया और फुल टाइम तक 4-2 की बढ़त से मैच जीता.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप L का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल का अंतर अंक
1इंग्लैंड 110042+23
2घाना 110010+13
3पनामा 100101-10
4क्रोएशिया 100124-20

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: लियोनेल मेसी ने हैट्रिक जड़ते ही रचा इतिहास, खतरे में डाला जर्मनी के दिग्गज का महारिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola