FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इजिप्ट ने इतिहास रचते हुए पहली बार नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ग्रुप जी के इस बेहद अहम मुकाबले में इजिप्ट ने ईरान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला और अगले दौर का टिकट कटा लिया. वहीं, इस मैच में ईरान की टीम जीत के बेहद करीब पहुंचकर सीधे नॉकआउट राउंड में जाने से चूक गई.
सिएटल में खेले गए इस मुकाबले में ईरान ने लगभग जीत हासिल कर ली थी. ईरान ने एक्स्ट्रा टाइम में एक गोल दागा था, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) के रिव्यू के बाद उसे ऑफसाइड के कराण रद्द कर दिया गया. यदि यह गोल रद्द नहीं होता तो ईरान मैच जीतकर सीधे नॉकआउट में पहुंच जाता.
इजिप्ट ने की थी आक्रामक शुरुआत
इजिप्ट ने इस मुकाबले की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की और 5वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली. टीम के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने शानदार मूव बनाया, जिसके बाद महमूद साबेर ने ईरान के गोलकीपर अलीरेज़ा बेइरानवंद के पैरों के बीच से गेंद निकालते हुए गोल दाग दिया.
हालांकि, इजिप्ट की बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी और ईरान ने तुरंत मैच में वापसी कर ली. 14वें मिनट में रामिन रेज़ेयान ने शानदार गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. इसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर सकी.
VAR ने तोड़ दिया ईरान का सपना
हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम में शोजा खलीलज़ादेह ने ईरान के लिए गोल कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन VAR के रिव्यू में उसे ऑफसाइड करार दे दिया गया. इस विवादित गोल को लेकर मैदान पर काफी देर तक ईरान के खिलाड़ियों और रेफरी के बीच बहस देखने को मिली. इस फैसले ने ईरान से जीत और सीधे नॉकआउट में पहुंचने का मौका छीन लिया.
अब ईरान की किस्मत अन्य मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर हो गया है. फिलहाल ईरान के खाते में तीन अंक हैं और उसका नॉकआउट राउंड में पहुंचना मुश्किल लग रहा है.
ये भी पढ़ें- आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में क्यों हारी टीम इंडिया? अभिषेक शर्मा ने बताई असली वजह
बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदा
वहीं, ग्रुप जी के एक अन्य मुकाबले में बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर शानदार अंदाज में नॉकआउट राउंड में एंट्री कर ली. लिएंड्रो ट्रोसार्ड ने 28वें और 50वें मिनट में दो गोल कर जीत की नींव रखी. बेल्जियम ने शुरुआती धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की.
इस जीत के साथ बेल्जियम ने 5 अंकों के साथ ग्रुप जी में शीर्ष स्थान हासिल किया. इजिप्ट के भी 5 अंक रहे, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण बेल्जियम पहले और इजिप्ट दूसरे स्थान पर रहा. अब बेल्जियम की टीम नॉकआउट राउंड में तीसरे स्थान पर रहने वाली टॉप-8 टीमों में से किसी एक से भिड़ेगी.
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व क्रिकेटर ने CSK के स्टार ओपनर को दी चेतावनी!
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
25 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
37 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
55 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 hrs agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines