Ecuador Defeated Germany by 2-1: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ग्रुप E के आखिरी मैच में इक्वाडोर का सामना जर्मनी से हुआ था. मेटलाइफ स्टेडियम में हुए इस मैच के नतीजे ने फैंस को चौंका दिया. जर्मनी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और उन्होंने शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी. हालांकि, इक्वाडोर ने पूरी तरह मैच पलट दिया और जर्मनी का घमंड तोड़ते हुए 2-1 से जीत दर्ज की.
जर्मनी ने हासिल की शुरुआती बढ़त
ग्रुप E में जर्मनी और इक्वाडोर के मैच की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में हुई. मैच के दूसरे मिनट में जर्मनी के लेरॉय साने ने लेफ्ट फुट शॉट लगाया और गोल करके 1-0 से मैच में बढ़त बना ली. यह जर्मनी का वर्ल्ड कप इतिहास में दूसरा सबसे तेज गोल बन गया. ऐसा लगने लगा कि जर्मनी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026: ब्राजील और अर्जेंटीना समेत 13 टीमों ने कटाया नॉकआउट का टिकट, जानें किनका सफर हुआ खत्म
इक्वाडोर ने वापसी करके पलटा मैच
इक्वाडोर ने मैच के 9वें मिनट में शानदार वापसी की और नील्सन अंगुलो ने लो शॉट लगाकर गेंद को बॉटम राइट कॉर्नर में दागा. इसी के चलते स्कोर बराबरी पर आ गया. मैच के 77वें मिनट में इक्वाडोर ने दूसरा गोल लगाकर अपनी जीत सुनिश्चित की. गोंजालो प्लाटा ने मैनुअल नॉयर को छकाते हुए गेंद को नेट में पहुंचा दिया और 2-1 से इक्वाडोर को बढ़त दिलाई. फुल टाइम तक स्कोर 2-1 से इक्वाडोर के पक्ष में रहा और उन्होंने बड़ा उलटफेर करके जीत दर्ज की.
इक्वाडोर ने किया अगले राउंड के लिए क्वालीफाई
इक्वाडोर ने जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली. वो ग्रुप E में तीसरे पायदान पर रहे. जर्मनी को भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन वो गोल के बेहतर गोल अंतर के कारण ग्रुप E के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहे.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर कहा फुटबॉल को अलविदा
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
15 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
16 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
31 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
54 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines