FIFA World Cup 2026, Guillermo Ochoa Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गिलेर्मो ओचोआ ने प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है. आचोआ ने 2026 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला खेलते हुए इतिहास रच दिया. ग्रुप-ए में चेकिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान ओचोआ 77वें मिनट में मैदान पर उतरे और इसी के साथ वह फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको की ओर से खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए.
ओचोआ ने यह उपलब्धि 40 साल और 346 दिन की उम्र में हासिल की. उन्होंने मेक्सिको के पूर्व कप्तान राफा मार्केज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 वर्ल्ड कप में 39 साल और 139 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया था. इस ऐतिहासिक मैच के बाद ओचोआ ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया.
6 वर्ल्ड कप खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल
चेकिया के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही गिलेर्मो ओचोआ उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने 6 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. इस एलिट क्लब में अब उनका नाम फुटबॉल के दिग्गजों लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ दर्ज हो गया है.
ओचोआ 2006 और 2010 वर्ल्ड कप में बैकअप गोलकीपर के रूप में मेक्सिको टीम का हिस्सा रहे थे. इसके बाद 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम के मुख्य गोलकीपर की भूमिका निभाई. 2026 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
चोट के कारण मिला खेलने का मौका
इस मुकाबले में मेक्सिको के नियमित गोलकीपर लुइस एंजेल मालागोन चोटिल हो गए थे, जिसके बाद ओचोआ को मैदान पर उतरने का मौका मिला. अनुभवी गोलकीपर ने इस मौके का शानदार तरीके से फायदा उठाया और अपने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबले को यादगार बना दिया.
बात दें कि, ओचोआ पहले ही संकेत दे चुके थे कि 2026 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा. ऐसे में चेकिया के खिलाफ खेला गया मैच उनके शानदार करियर का अंतिम मैच साबित हुआ. इस मुकाबले में मेक्सिको ने चेकिया को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- WI vs SL 1st Test Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें वेस्टइंडीज-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स
मैच के बाद भावुक हुए ओचोआ
मैच के बाद ओचोआ ने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सबसे खुशी बात यह है कि लोग आपकी मेहनत और समर्पण को समझते हैं. मैं हमेशा प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपनी एक पहचान छोड़ने की कोशिश करता हूं. मुझे नहीं लगता कि इससे बेहतर विदाई हो सकती थी. यह पल मेरे लिए हमेशा खास रहेगा.”
आचोआ के लिए यह विदाई और भी यादगार इसलिए बन गई, क्योंकि यह मुकाबला एज्टेका स्टेडियम में खेला गया. यही वही मैदान है जहां उन्होंने 2004 में क्लब अमेरिका के लिए अपना पेशेवर करियर की शुरुआत की थी और करीब दो दशक बाद उसी मैदान पर उन्होंने अपने शानदार करियर का अंत किया.
ये भी पढ़ें- रेड बॉल में फ्लॉप हुए ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका ए के खिलाफ 41.51 की स्ट्राइक रेट से बनाए महज इतने रन
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
25 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
26 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
42 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines