रेड बॉल में फ्लॉप हुए ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका ए के खिलाफ 41.51 की स्ट्राइक रेट से बनाए महज इतने रन

Ruturaj Gaikwad Flop: ऋतुराज गायकवाड़ ने इंडिया ए के लिए खेलते हुए रेड बॉल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उनके पास श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहली पारी में बल्लेबाजी करने का शानदार मौका था. इस पारी में वो केवल 41.51 की स्ट्राइक रेट से महज इतने रन ही बना पाए.

AI Generated Image

AI Generated Image

Ruturaj Gaikwad Flop: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल के मैदान पर 4 दिन का अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में इंडिया ए की टीम ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन टीम के एक स्टार बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाया. ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच की पहली पारी में टीम के लिए महज 23 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से केवल 41.51 के स्ट्राइक रेट से रन निकले. इससे पहले वनडे ट्राई सीरीज में उनका बल्ला जमकर गरजा था और कमाल की औसत से रन बनाए थे. 

विज्ञापन

रेड बॉल में नहीं चला गायकवाड़ का बल्ला

ऋतुराज गायकवाड़ को इंडिया ए के लिए खेलते हुए रेड बॉल में भी खुद को साबित करने का मौका था लेकिन वो इसमें चूक गए. उन्होंने इस मैच में 53 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए थे. इस दौरान वो अपने बल्ले से महज 1 चौका ही लगा पाए. 

विज्ञापन

फर्स्ट क्लास में ऋतुराज गायकवाड़ के आंकड़े बेहद ही शानदार हैं. उन्होंने अब तक खेले 45 मैचों के 76 पारियों में 45.35 की शानदार औसत से 3258 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 17 अर्धशतक भी निकले हैं. 

इंडिया ए की शानदार शुरुआत

इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में ध्रुव जुरेल की कप्तानी में खेल रही है. इस मैच में इंडिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. टीम को बल्लेबाजों ने धांसू शुरुआत दिलाई. ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरे साईं सुदर्शन और आयुष पांडे उतरे. सुदर्शन ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 175 गेंदों में 172 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 19 बेहतरीन चौके निकले. देवदत्त पडिक्कल के पास भी इस मैच में छाप छोड़ने का मौका था लेकिन वो चूक गए. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ