Fastest 100 In T20 World Cup History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब बस दो दिनों का समय बचा है. 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 क्रिकेट के इस महाकुंभ में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में वैसे तो कई दिग्गज बल्लेबाजों ने जलवा बिखेरा है, लेकिन एक बल्लेबाज ने मैदान पर ऐसी तबाही मचाई कि विरोधी गेंदबाज बस रहम की दुआ मांगते नजर आए.
इस विस्फोटक बल्लेबाज ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक ठोक दिया और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ये रिकॉर्ड बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं.
क्रिस गेल के नाम है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में गेल ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक कायम है. उस मैच में गेल ने इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी और नाबाद 100 रनों धुंआधार पारी खेली.
इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 208.33 का रहा. खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे तेज शतक भी गेल के नाम है, जो उन्होंने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 50 गेंदों पर बनाया था.
टॉप-5 में इन बल्लेबाजों का नाम शामिल
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो पहले और दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 2012 में 51 गेंदों पर शतक जड़ा था. वहीं, चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो हैं, जिन्होंने 2022 में 52 गेंदों पर शतक ठोका था. वहीं, पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के अहमद शहजाद का नाम आता है, जिन्होंने 2014 में 58 गेंदों पर शतक लगाया था.
ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले नेपाल का बड़ा धमाका, इस टीम को रौंदकर बजाई खतरे की घंटी!
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल – 47 गेंद, बनाम इंग्लैंड (16 मार्च 2016)
- क्रिस गेल – 50 गेंद, बनाम साउथ अफ्रीका (11 सितंबर 2007)
- ब्रेंडन मैक्कुलम – 51 गेंद, बनाम बांग्लादेश (21 सितंबर 2012)
- राइली रूसो – 52 गेंद, बनाम बांग्लादेश (27 अक्टूबर 2022)
- अहमद शहजाद – 58 गेंद, बनाम बांग्लादेश (30 मार्च 2014)
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के IND vs PAK मैच बायकॉट फैसले पर कप्तान सूर्यकुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम तो कोलंबो जाएंगे…
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
7 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines